क्या आपको तालिबान नियंत्रित अफगानिस्तान में बनी सुपरकार Mada 9 (माडा 9) याद है? इस साल जनवरी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पेश की गई, सुपरकार ने अब कतर में जिनेवा मोटर शो में अपना ग्लोबल डेब्यू किया है और इसका एक नया नाम- Simurgh (सिमुर्ग) रखा गया है। काबुल स्थित निर्माण कंपनी Entop (एनटॉप) और अफगानिस्तान टेक्निकल वोकेशनल इंस्टीट्यूट (एटीवीआई) द्वारा निर्मित, सिमुर्ग अफगानिस्तान की पहली स्वदेशी सुपरकार है।
2 of 5
Taliban-made Supercar Simurgh
- फोटो : Social Media
इस सुपरकार ने जिनेवा मोटर शो में काफी लोगों का ध्यान खींचा है, जो दशकों से दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ऑटोमोटिव इवेंट में से एक है। ऑल-ब्लैक पेंट थीम पर आधारित, स्लीक लुक वाली सिमुर्ग सुपरकार का दावा है कि इसे 30 अफगान इंजीनियरों द्वारा डिजाइन किया गया है और तालिबान-नियंत्रित देश में बनाया गया है।
3 of 5
Mada 9 Supercar
- फोटो : Entop
मिड-इंजन सुपरकार को पावर देने वाला एक चार-सिलेंडर इंजन है जो 2000 Toyota Corolla (2000 टोयोटा कोरोला) से लिया गया है। हालांकि, निर्माता ने इस सुपरकार की टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। इंजन को पीछे की ओर लगाया गया है और ट्यूब चेसिस के बीच में रखा गया है और हल्के अलॉय सामग्रियों से भरा हुआ है। हालांकि, निर्माता ने कहा है कि सुपरकार के लिए टोयोटा से लिए गए इंजन को मॉडिफाइल किया गया है।
4 of 5
Mada 9 Supercar
- फोटो : Entop
डिजाइन के लिहाज से, इसमें फ्रंट ग्रिल के किनारे पर आकर्षक एलईडी हेडलैंप हैं जो कॉम्पैक्ट दिखते हैं। कार में एक शार्प फ्रंट स्प्लिटर, बड़े ब्लैक अलॉय व्हील्स, फ्लेयर्ड फेंडर, चौड़े एयर इनटेक के साथ एक आकर्षक साइड प्रोफाइल, स्कील एलईडी टेललाइट्स और एक बोल्ड लुक वाला रियर डिफ्यूजर है। इसमें एक झुकी हुई रूफ भी है। कार में पुशरोड सस्पेंशन भी है।
5 of 5
Mada 9 Supercar
- फोटो : Entop
एंटॉप ने दावा किया कि सिमुर्ग, जिसे पहले माडा 9 के नाम से जाना जाता था, अन्य प्रोटोटाइप सुपरकारों से एक कदम आगे है। अफगान कंपनी ने अपनी योजना का भी खुलासा किया है कि उसका लक्ष्य भविष्य में सिमुर्ग सुपरकार में एक ऑल-इलेक्ट्रिक पावरट्रेन लगाना है। जबकि कार अभी भी प्रोटोटाइप चरण में है, इसे रियल मॉडल में बनाने के लिए, निर्माता को मजबूत वित्तीय सहायता की जरूरत है, जैसा कि उसने खुलासा किया है। निर्माता ने यह खुलासा नहीं किया है कि वह कार का निर्माण कब शुरू करने की योजना बना रहा है।