{"_id":"6200f0bbc05a866629533c26","slug":"skoda-slavia-sedan-starts-arriving-at-dealerships-across-india-ahead-of-its-official-launch-skoda-slavia-launch-date-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Skoda Slavia: आधिकारिक लॉन्च से पहले स्कोडा स्लाविया सेडान पूरे भारत में डीलरशिप पर पहुंचनी शुरू, जल्द चालू होगी टेस्ट ड्राइव","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Skoda Slavia: आधिकारिक लॉन्च से पहले स्कोडा स्लाविया सेडान पूरे भारत में डीलरशिप पर पहुंचनी शुरू, जल्द चालू होगी टेस्ट ड्राइव
Mon, 07 Feb 2022 03:43 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 07 Feb 2022 03:43 PM IST
विज्ञापन
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
Skoda Slavia (स्कोडा स्लाविया) सेडान कार आधिकारिक रूप से लॉन्च होने से पहले देश भर के डीलरशिप पर पहुंचनी शुरू हो गई है। Skoda Slavia सेडान कार मार्च की शुरुआत में लॉन्च होने वाली है। स्लाविया स्कोडा की एक प्रीमियम मिड-साइज सेडान है और कुशाक एसयूवी के बाद इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट के तहत दूसरा प्रमुख उत्पाद है। चेक कार निर्माता ने पुणे के चाकन में स्थित अपने मैन्युफेक्चरिंग प्लांट से स्लाविया सेडान के पहले बैच को जनवरी से रोल आउट करना शुरू कर दिया है।
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
सेडान सेगमेंट में बड़ा दांव
स्कोडा भारत में सेडान सेगमेंट को पुनर्जीवित करने के लिए स्लाविया के साथ बड़ा दांव लगा रही है। हाल के वर्षों में एसयूवी और हैचबैक की लोकप्रियता से इस सेगमेंट में दिलचस्पी कुछ हद तक कम हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हॉलिस ने हाल ही में कहा था कि स्लाविया अहम है क्योंकि 'किसी ने कुछ भी नया लॉन्च नहीं किया है। सेडान के लिए कोई जोखिम नहीं है।' स्कोडा ऑटो इंडिया के चेयरमैन क्रिश्चियन काह्न वॉन सेलेन ने कहा, "स्लाविया न सिर्फ प्रीमियम सेडान सेगमेंट को बढ़ावा देगी, बल्कि डिजाइन, पैकेजिंग, डायनेमिक्स, टेक्नोलॉजी और वैल्यू के मामले में स्कोडा की विशेषज्ञता, वंशावली और सेडान के साथ विरासत को भी प्रदर्शित करेगी।"

Rapid को करेगी रिप्लेस
Skoda Slavia की आधिकारिक बुकिंग पूरे देश में पहले से ही जारी है। आनेवाली Slavia के अलावा, स्कोडा देश में Skoda Octavia (स्कोडा ऑक्टेविया) और Skoda Superb (स्कोडा सुपर्ब) सेडान कारों की भी बिक्री करती है। स्लाविया स्कोडा की प्रीमियम सेडान लाइन-अप में शामिल होगी। स्कोडा स्लाविया कंपनी की अन्य कार Rapid (रैपिड) की जगह लेने के लिए तैयार है, जिसके भारतीय बाजार में फेसलिफ्ट के साथ वापसी करने की संभावना नहीं है।

रैपिड से ज्यादा बड़ी
मेड-इन-इंडिया MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर आधारित Kushaq एसयूवी के बाद Slavia स्कोडा की दूसरी कार है। सेडान मॉडल लाइनअप तीन ट्रिम्स - एक्टिव, एम्बिशन और स्टाइल में उपलब्ध होगी। नई स्कोडा सेडान की कुल लंबाई 4541 mm, चौड़ाई 1752 mm और ऊंचाई 1487 mm है। इसका व्हीलबेस 2651 mm है, जो अपने सेगमेंट में सबसे लंबा है। रैपिड की तुलना में स्लाविया 128 mm लंबी, 53 mm चौड़ी और 20 mm ऊंची है। यह फर्स्ट-जेनरेशन ऑक्टेविया से भी बड़ी है।

इंजन और पावर
नई स्कोडा सेडान को दो TSI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। पहला 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर TSI इंजन है। यह इंजन 115 bhp का पावर और 178 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इसमें या तो 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है। सेडान 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर TSI पेट्रोल इंजन के साथ भी उपलब्ध होगा। यह इंजन 148 bhp का पावर और 250 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा।