{"_id":"621c7c9fd0701e3f9a7a929e","slug":"skoda-slavia-launch-in-india-skoda-officially-launches-slavia-sedan-in-indian-car-market-know-price-features-specifications-safety-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Skoda Slavia: भारत में लॉन्च हुई प्रीमियम सेडान स्कोडा स्लाविया, जानें दमदार फीचर्स और कीमत, होंडा सिटी, सियाज जैसी कारों को देगी टक्कर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Skoda Slavia: भारत में लॉन्च हुई प्रीमियम सेडान स्कोडा स्लाविया, जानें दमदार फीचर्स और कीमत, होंडा सिटी, सियाज जैसी कारों को देगी टक्कर
Mon, 28 Feb 2022 01:31 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:31 PM IST
विज्ञापन
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
चेक कार निर्माता Skoda (स्कोडा) ने आखिरकार अपनी नई मिड-साइज प्रीमियम सेडान कार Slavia (स्लाविया) को लॉन्च कर दिया है। भारतीय बाजार में 1.0-लीटर टीएसआई इंजन के साथ बेस एक्टिव वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 10.69 लाख रुपये तय की गई है। स्लाविया में मैनुअल और डीएसजी ट्रांसमिशन ऑप्शन वाला 1.5-लीटर इंजन का ज्यादा पावरफुल वैरिएंट भी है, लेकिन इसकी लॉन्चिंग 3 मार्च के लिए तय की गई है।
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
इंजन और पावर
Skoda Slavia सेडान कार को 1.0-लीटर के साथ-साथ ज्यादा पावरफुल 1.5-लीटर इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। हालांकि ज्यादा किफायती 1.0-लीटर वाली स्लाविया में 113 bhp का पावर और 175 Nm का टार्क मिलता है। मैनुअल और एटी यूनिट दोनों के साथ, यह लगभग 10.1 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने का दावा करता है। एटी मॉडल में दो ड्राइव मोड - नॉर्मल और स्पोर्ट भी मिलते हैं।

लुक और डिजाइन
साइज की बात करें तो अपने सेगमेंट में स्लाविया का जिन कारों से सीधा मुकाबला है उनकी तुलना में ज्यादा लंबी, चौड़ी और बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस और व्हीलबेस के साथ आती है। लंबाई में यह होंडा सिटी से थोड़ी ही छोटी है। डिजाइन के मामले में, इसे आम तौर पर यूरोपीय एलिमेंट्स के साथ आज के जमाने वाली फीलिंग मिलती है। स्लाविया में क्रोम सराउंड के साथ पूरा फ्रंट ग्रिल, स्कोडा कुशाक के ग्रिल के जैसा है और दोनों तरफ एलईडी हेड लाइट और एलईडी डीआरएल हैं।

इंटीरियर और फीचर्स
Skoda Slavia का केबिन स्पेस काफी बड़ा है, जिससे पीछे की सीट में बैठने वाले यात्रियों के लिए काफी जगह मिलती है। पीछे की सीट के यात्रियों के लिए सीट आर्मरेस्ट, रियर एसी वेंट और दो यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पॉइंट दिए गए हैं। कार में सामने बैठने वालों के लिए स्कोडा कनेक्ट एप्स, एंड्रॉइड ऑटो, एपल कारप्ले और नेविगेशन को सपोर्ट करने वाले 10.0-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलता है। वैरिएंट के आधार पर, स्लाविया को कई स्पीकर, ट्वीटर्स और एक सब-वूफर भी मिलता है। इसमें 8.0-इंच का ऑल-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और कंट्रोल बटन वाले स्टीयरिंग व्हील हैं। इसके साथ ही इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, वायरलेस फोन चार्जिंग, कूल्ड ग्लवबॉक्स और एक पारंपरिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।

दमदार सेफ्टी फीचर्स
स्कोडा स्लाविया में सेफ्टी का खास ख्याल रखा गया है। इस सेडान कार में 6 एयरबैग दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी), मल्टी कोलिजन ब्रेक, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, रेन और लाइट सेंसर जैसे कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।