चेक गणराज्य की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Skoda (स्कोडा) ने पुष्टि की है कि उसकी नई सेडान Slavia (स्लाविया) की लॉन्चिंग अगले साल मार्च में होगी। Skoda Slavia (स्कोडा स्लाविया) रैपिड की जगह लेने के लिए तैयार है, जिसके भारतीय बाजार में फेसलिफ्ट के साथ वापसी करने की संभावना नहीं है। स्लाविया स्कोडा की प्रीमियम सेडान लाइन-अप में शामिल होगी जिसमें Skoda Octavia (स्कोडा ऑक्टेविया) और Skoda Superb (स्कोडा सुपर्ब) भी शामिल हैं। स्लाविया की आधिकारिक बुकिंग पूरे देश में पहले से ही शुरू हो गई है।
2 of 8
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
मुकाबला
स्कोडा ने इस साल नवंबर में स्लाविया से पर्दा उठाया था। लॉन्चिंग के बाद भारतीय बाजार में मिड-साइज सेडान सेगमेंट में Skoda Slavia का मुकाबला Maruti Suzuki Ciaz, Hyundai Verna, Honda City और आनेवाली Volkswagen Virtus से होगा। स्कोडा स्लाविया की एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख से 17 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है।
3 of 8
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
रैपिड से ज्यादा बड़ी
मेड-इन-इंडिया MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर आधारित Kushaq एसयूवी के बाद Slavia स्कोडा की दूसरी कार है। सेडान मॉडल लाइनअप तीन ट्रिम्स - एक्टिव, एम्बिशन और स्टाइल में उपलब्ध होगी। नई स्कोडा सेडान की कुल लंबाई 4541 mm, चौड़ाई 1752 mm और ऊंचाई 1487 mm है। इसका व्हीलबेस 2651 mm है, जो अपने सेगमेंट में सबसे लंबा है। रैपिड की तुलना में स्लाविया 128 mm लंबी, 53 mm चौड़ी और 20 mm ऊंची है। यह फर्स्ट-जेनरेशन ऑक्टेविया से भी बड़ी है।
4 of 8
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
इंजन और पावर
नई स्कोडा सेडान को दो TSI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। पहला 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर TSI इंजन है। यह इंजन 115 bhp का पावर और 178 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इसमें या तो 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है। सेडान 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर TSI पेट्रोल इंजन के साथ भी उपलब्ध होगा। यह इंजन 148 bhp का पावर और 250 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा।
5 of 8
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
शानदार फीचर्स
नई Slavia का इंटीरियर लेआउट Octavia के जैसा ही है। ऐसा लगता है कि इसके कुछ स्विचगियर्स और ट्रिम्स Kushaq से लिए गए हैं, जिनमें बटन, टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल और टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील शामिल हैं। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ डैशबोर्ड इंटीग्रेटेड 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इंफो यूनिट के ठीक नीचे एसी वेंट्स हैं। इस सेडान में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग पैड, वेंटिलेटेड सीट, लेदर अपहोल्स्ट्री, ऑटो डिमिंग इंटरनल रियर व्यू मिरर, कीलेस एंट्री, कनेक्टेड कार फीचर्स और कई अन्य खूबियां हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एंट्री-लेवल एक्टिव ट्रिम 7-इंच टचस्क्रीन इंफो यूनिट के साथ आएगा।