{"_id":"64a2adc38d686147a302f01c","slug":"skoda-kushaq-matte-edition-launched-in-india-know-price-features-specs-details-2023-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Skoda Kushaq: भारत में लॉन्च हुआ स्कोडा कुशाक मैट एडिशन, सिर्फ 500 यूनिट्स बेची जाएंगी, जानें कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Skoda Kushaq: भारत में लॉन्च हुआ स्कोडा कुशाक मैट एडिशन, सिर्फ 500 यूनिट्स बेची जाएंगी, जानें कीमत
Mon, 03 Jul 2023 04:45 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 03 Jul 2023 04:45 PM IST
विज्ञापन
Skoda Kushaq Matte Edition
- फोटो : Skoda Auto
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) ने सोमवार को लिमिटेड-रन Kushaq (कुशाक) मैट एडिशन लॉन्च किया। यह 40,000 रुपये महंगी होगी। मॉडल की बॉडी को मैट फिनिश में कार्बन स्टील शेड मिलता है, जबकि इसके ओआरवीएम, दरवाजे के हैंडल और रियर स्पॉइलर में ग्लॉसी ब्लैक थीम है। ग्रिल, ट्रंक गार्निश और विंडो गार्निश जैसे एलिमेंट्स में क्रोम फिनिश है। मैट एडिशन की सिर्फ 500 यूनिट्स बेची जाएंगी।
Skoda Kushaq Matte Edition
- फोटो : Skoda Auto
कितनी है कीमत
मैट फिनिश को 1.0 टीएसआई और 1.5 टीएसआई इंजन में उपलब्ध कराया गया है, जिसकी कीमत 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 1.0 टीएसआई के लिए 16.19 लाख रुपये से शुरू होती है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले 1.5 टीएसआई इंजन की कीमत 19.39 लाख रुपये तक जाती है।

Skoda Kushaq
- फोटो : Skoda
फीचर्स
Kushaq Matte Edition (कुशाक मैट एडिशन) को कुशाक के स्टाइल और मोंटे कार्लो वैरिएंट के बीच पोजिशन किया गया है। इन मॉडलों में वायरलेस स्मार्टलिंक के साथ 25.4 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो इंटरफेस को सपोर्ट करेगा। इसमें 6 हाई परफॉर्मेंस स्पीकर और एक सब-वूफर के साथ स्कोडा साउंड सिस्टम मिलेगा। 1.5 टीएसआई इंजन वाले कुशाक मैट एडिशन में पीछे की तरफ 1.5 टीएसआई बैजिंग दी गई है।

Skoda Kushaq Global NCAP Crash Test
- फोटो : Global NCAP
5-स्टार सुरक्षा रेटिंग
स्कोडा कुशाक ने जुलाई 2021 में भारत में अपनी शुरुआत की और यह कंपनी के MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर आधारित पहला वाहन है जो खास तौर पर भारत के लिए बनाया गया था। इस एसयूवी को ग्लोबल एनसीएपी से 5-स्टार क्रैश रेटिंग मिली है। यह भारत में निर्मित पहली कार थी जिसे नए, ज्यादा कड़े क्रैश टेस्ट प्रोटोकॉल के तहत टेस्ट किया गया था। यह देश में निर्मित पहली कार थी जिसे वयस्क और बच्चे दोनों के लिए 5-स्टार मिले थे।

दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा बाजार
कुशाक भारत में स्कोडा की बिक्री में प्रमुख योगदान देती है। कुशाक की खूबियों की वजह से भारत यूरोप के बाहर ब्रांड का सबसे बड़ा और दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है। स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक पेट्र सोलक ने कहा, " कुशाक जल्द ही बाजार में 2 सफल वर्ष पूरा करेगी। हम ग्राहकों की प्रतिक्रिया के आधार पर लगातार अपडेट कर रहे हैं और कार में वैल्यू जोड़ रहे हैं।