बंगलूरू स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Simple Energy (सिंपल एनर्जी) ने अपने Simple One (सिंपल वन) इलेक्ट्रिक स्कूटर को जेनरेशन 1.5 वर्जन के साथ अपडेट किया है। खास बात यह है कि कंपनी ने अपग्रेड के बाद भी इसकी कीमत में इजाफा नहीं किया है। यह पहले की तरह ही करीब डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) पर उपलब्ध है।
2 of 6
Simple One Gen 1.5
- फोटो : Simple Energy
सबसे लंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर
जहां सिंपल वन के जेन 1 की प्रमाणित रेंज (IDC) 212 किमी थी, वहीं जेन 1.5 में एक बार फुल चार्ज करने पर 248 किमी की रेंज है। जो इसे भारत का सबसे लंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाता है। ऐसा सिंपल एनर्जी ने दावा किया है।
3 of 6
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
कितनी है स्पीड
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 2.77 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इसमें अब पार्क असिस्ट फीचर भी है, जो आगे और पीछे दोनों तरफ मूवमेंट करता है। 30 लीटर से ज्यादा की अंडर-सीट स्टोरेज को इस श्रेणी में सबसे बेहतरीन बताया जा रहा है।
4 of 6
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
कैसे हैं फीचर्स
रेंज बढ़ाने के अलावा, जनरेशन 1.5 में कई सॉफ्टवेयर सुधार हैं, जैसे एप इंटीग्रेशन, नेविगेशन, अपडेटेड राइड मोड्स, पार्क असिस्ट, OTA अपडेट, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, ट्रिप हिस्ट्री और स्टैटिस्टिक्स, कस्टमाइजेबल डैश थीम, फाइंड माई व्हीकल फीचर, ऑटो-ब्राइटनेस और टोन/साउंड। इसमें रैपिड ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर भी हैं।
5 of 6
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
कितनी है कीमत
सिंपल वन जेन 1.5 अब सिंपल एनर्जी डीलरशिप पर उपलब्ध है। साथ ही, सिंपल वन जेन 1 के मालिक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए अपग्रेड कर सकते हैं। सिंपल वन जेन 1.5 की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) से ज्यादा है। साथ ही इसमें 750W का चार्जर भी है।