{"_id":"67ab2770b0d81ab021081e2d","slug":"simple-one-gen-1-5-electric-scooter-launched-in-india-know-price-range-features-specifications-details-2025-02-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Simple One Gen 1.5: सिंपल वन जेन 1.5 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 248 किमी की रेंज का दावा, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Simple One Gen 1.5: सिंपल वन जेन 1.5 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 248 किमी की रेंज का दावा, जानें कीमत और फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 11 Feb 2025 04:03 PM IST
सार
बंगलूरू स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता Simple Energy (सिंपल एनर्जी) ने अपने Simple One (सिंपल वन) इलेक्ट्रिक स्कूटर को जेनरेशन 1.5 वर्जन के साथ अपडेट किया है।
विज्ञापन
1 of 6
Simple One Gen 1.5
- फोटो : Simple Energy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बंगलूरू स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Simple Energy (सिंपल एनर्जी) ने अपने Simple One (सिंपल वन) इलेक्ट्रिक स्कूटर को जेनरेशन 1.5 वर्जन के साथ अपडेट किया है। खास बात यह है कि कंपनी ने अपग्रेड के बाद भी इसकी कीमत में इजाफा नहीं किया है। यह पहले की तरह ही करीब डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) पर उपलब्ध है।
2 of 6
Simple One Gen 1.5
- फोटो : Simple Energy
सबसे लंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर
जहां सिंपल वन के जेन 1 की प्रमाणित रेंज (IDC) 212 किमी थी, वहीं जेन 1.5 में एक बार फुल चार्ज करने पर 248 किमी की रेंज है। जो इसे भारत का सबसे लंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाता है। ऐसा सिंपल एनर्जी ने दावा किया है।
3 of 6
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
कितनी है स्पीड
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 2.77 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इसमें अब पार्क असिस्ट फीचर भी है, जो आगे और पीछे दोनों तरफ मूवमेंट करता है। 30 लीटर से ज्यादा की अंडर-सीट स्टोरेज को इस श्रेणी में सबसे बेहतरीन बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
कैसे हैं फीचर्स
रेंज बढ़ाने के अलावा, जनरेशन 1.5 में कई सॉफ्टवेयर सुधार हैं, जैसे एप इंटीग्रेशन, नेविगेशन, अपडेटेड राइड मोड्स, पार्क असिस्ट, OTA अपडेट, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, ट्रिप हिस्ट्री और स्टैटिस्टिक्स, कस्टमाइजेबल डैश थीम, फाइंड माई व्हीकल फीचर, ऑटो-ब्राइटनेस और टोन/साउंड। इसमें रैपिड ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर भी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
कितनी है कीमत
सिंपल वन जेन 1.5 अब सिंपल एनर्जी डीलरशिप पर उपलब्ध है। साथ ही, सिंपल वन जेन 1 के मालिक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए अपग्रेड कर सकते हैं। सिंपल वन जेन 1.5 की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) से ज्यादा है। साथ ही इसमें 750W का चार्जर भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।