ऑटो सेगमेंट में रोज़ नए नए इनोवेशन होते रहते हैं। गुरुग्राम की रिवोल्ट मोटर्स आज भारत में अपनी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस बेस्ड नई इलेक्ट्रिक बाइक को लांच करने जा रही है। बता दें कि मोबाइल और इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर रह चुके राहुल शर्मा इस कंपनी के फाउंडर हैं। रिवोल्ट मोटर्स के मुताबिक यह देश की पहली इलेक्ट्रिक बाइक होगी, जो एआई और LTE कनेक्टेड होगी और इसमें 4जी सिम लगा होगा। इस बाइक को ARAI का अप्रूवल भी मिल चुका है।
156km की माइलेज देगी
2 of 3
Revolt Electric Bike-3
- फोटो : Motorbeam
पहले इस इस बाइक को दिल्ली-एनसीआर के बाजार में लांच किया जाएगा, जिसके बाद देश के बाकी शहरों में इसे पेश किया जाएगा। वहीं पिछले कुछ दिनों से बाइक की टेस्टिंग भी जारी है और कैमोफ्लैग से कवर इस बाक को कई जगह स्पॉट भी किया जा चुका है। नई बाइक का डिजाइन स्पोर्टी होगा जोकि यूथ को टारगेट करेगा। है। इसमें एलईडी लाइटिंग, मोनोशॉक और फ्रंट डिस्क ब्रेक जैसे फीचर मिलेंगे। इस बाइक की बैटरी और मोटर को विदेश ने आयात किया गया है, जबकि बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट को यही पर डिजाइन किया गया है। इसके अलावा इस ई-बाइक में बेहद खास बैटरी स्वैपिंग सिस्टम भी होगी, जिसे रेंज की समस्या खत्म होगी और बाइक को लंबी दूरी तक चलाया जा सकेगा। रिवोल्ट ई-बाइक की टॉप स्पीड 85 किमी प्रति घंटा और फुल चार्ज पर ARAI से सर्टिफाइड रेंज 156 किमी होगी।
संभावित कीमत
3 of 3
Revolt Electric Bike-1
- फोटो : Team-BHP
Revolt की इस बाइक को मानेसर फैक्ट्री में बनाया जाएगा। हालांकि अभी इसकी कीमतों को खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इस बाइक की कीमत 1.20 लाख रुपये रखी जा सकती है, वहीं इस पर फेम-2 स्कीम भी लागू होगी, जिसके बाद इसकी कीमत और कम हो सकती है। पहले फेज में इस बाइक की 120,000 यूनिट्स बनेंगी।