फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahindra Thar खरीदने का आखिरी मौका, स्पेशल एडिशन की सिर्फ 700 गाड़ियां ही मिलेंगी

Tue, 18 Jun 2019 09:27 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Tue, 18 Jun 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
Mahindra Thar 700 Special Edition Model Launched; Priced At Rs 9.99 Lakh
Mahindra Thar 700 Special Edition - फोटो : Mahindra

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी पॉपुलर एसयूवी Mahindra Thar का नया स्पेशल एडिशन लांच किया है। इस ऑफ रोड एसयूवी को महिंद्रा थार 700 नाम दिया गया है और कंपनी ने स्पेशल एडिशन थार की सिर्फ 700 यूनिट ही बेचने के लिए बनाई हैं। इस स्पेशल एडिशन पर एक बैज लगा है जिस पर कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा के हस्ताक्षर भी मिलेंगे।


 

कीमत

Mahindra Thar 700 Special Edition Model Launched; Priced At Rs 9.99 Lakh
Mahindra Thar 700 Special Edition - फोटो : Mahindra

 

Mahindra Thar के स्पेशल एडिशन की कीमत 9.99 लाख रुपये तय की गई है। कंपनी ने नई थार में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं जो कि इसे और भी स्पोर्टी बनाते हैं।  कंपनी ने इसमें एक्वामरीन पेन्ट स्कीम दी है जो महिंद्रा मराज़ो से ली गई है। इसकी फ्रंट ग्रिल ब्लैक फिनिश में है। Thar के साइड में अलग से डेकल्स दिए गए हैं। नए डिजाइन के 5 स्पोक एलॉय व्हील, सिल्वर फीनिश बम्पर जैसे बदलाव किए गए हैं। वही इसमें नए लैदर सीट्स मिलेंगी। इसके कैबिन में बॉडी कलर डोर फ्रेम, बी पिलर्स और थार बैजिंग वाले सीट कवर्स को शामिल किया गया है।

इंजन में नहीं किया कोई बदलाव

Mahindra Thar 700 Special Edition Model Launched; Priced At Rs 9.99 Lakh
Mahindra Thar 700 Special Edition - फोटो : Mahindra
Thar के स्पेशल एडिशन में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव किये है। लेकिन इसके इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें 2.5-लीटर CRDe चार-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया है जो 105 bhp पावर और 247 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इस इंजन को 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस किया है। इसमें कंपनी ने नया एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जोड़ा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed