फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EV: एक सेकंड से भी कम समय में पकड़ती है 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार, क्या यह है दुनिया की सबसे तेज ईवी

Wed, 13 Sep 2023 11:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 13 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Quickest electric car in world Guinness Book of World Records recognises racing car prototype as quickest EV
Mythen Electric Car - फोटो : ETH Zurich
क्या आप बता सकते हैं दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार कौन सी है? आपको बता दें कि यह कोई जर्मन कार नहीं है। वास्तव में, कोई भी स्थापित ईवी निर्माता इसकी रफ्तार की बराबरी नहीं कर सकता है। यहां तक कि Bugatti (बुगाटी) और Ferrari (फेरारी) जैसी हाइपरकार बनाने वाली कंपनियां भी नहीं। इसे स्विट्जरलैंड के छात्रों के एक समूह द्वारा विकसित और निर्मित किया गया है। उन्होंने एक रेसिंग ट्रैक पर इसके एक्सीलरेशन की टेस्टिंग की। उन्होंने 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचाने में सिर्फ 0.956 सेकंड के आश्चर्यजनक समय का आंकड़ा हासिल किया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने भी रेसिंग कार प्रोटोटाइप को सबसे तेज इलेक्ट्रिक वाहन के रूप में मान्यता दी है।


किसने बनाई कार
यह रिकॉर्ड इस महीने स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख के एक उपनगर डुबेंडोर्फ में बनाया गया था। स्विस फेडरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ज्यूरिख (ETHZ) (ईटीएचजेड) और ल्यूसर्न यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज के छात्रों के समूह ने एक छोटी कार्यशाला में Mythen (माइथेन) नाम का इलेक्ट्रिक रेसिंग कार प्रोटोटाइप विकसित किया। छात्र एकेडमिक मोटरस्पोर्ट्स क्लब ज्यूरिख नामक समूह का भी हिस्सा हैं।
Quickest electric car in world Guinness Book of World Records recognises racing car prototype as quickest EV
Mythen Electric Car - फोटो : ETH Zurich
कितना समय लगा
माइथेन एक छोटी कार है, लगभग एक गो-कार्ट के आकार की, जिसका वजन सिर्फ 140 किलोग्राम है। माइथेन को विकसित करने के लिए छात्रों ने हल्के कार्बन और एल्यूमीनियम हनीकॉम्ब स्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया। उन्होंने एक चार-पहिया हब इलेक्ट्रिक मोटर भी विकसित की है जो अधिकतम 326 hp का पावर जेनरेट कर सकता है। इस कार को नए सिरे से विकसित करने में लगभग 30 छात्रों को 12 महीने का समय लगा। प्रिंटेड सर्किट बोर्ड से लेकर चेसिस और बैटरी तक, ईवी के हर कंपोनेंट को डुबेंडोर्फ में एक कार्यशाला में छात्रों द्वारा विकसित किया गया था।

यहां हुई टेस्टिंग
कार को टेस्ट रन के लिए कोई फैंसी रेस ट्रैक या रनवे नहीं मिला था। माइथेन की टेस्टिंग स्विट्जरलैंड इनोवेशन पार्क में की गई थी, जो उस कार्यशाला के ठीक बगल में है जहां इस कार को बनाया गया था। यह एक गोली की तरह चली और दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार बन गई। माइथेन ने स्टार्ट लाइन से 12.3 मीटर के भीतर 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को एक सेकंड से भी कम समय में हासिल कर लिया।
Quickest electric car in world Guinness Book of World Records recognises racing car prototype as quickest EV
Mythen Electric Car - फोटो : ETH Zurich
इस कार का रिकॉर्ड तोड़ा
माइथेन को चलाने वाली शख्स केट मैगेटी थी, जो कार विकसित करने वाले छात्रों की मित्र थी। उसके हल्के शरीर के वजन के कारण उसे चुना गया था ताकि कार की क्षमता को अधिकतम किया जा सके। ETHZ कहा, "अब, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने पुष्टि की है कि माइथेन ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पिछले विश्व एक्सीलरेशन रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यह 1.461 सेकंड के पिछले विश्व रिकॉर्ड को मात देता है, जिसे सितंबर 2022 में स्टटगार्ट विश्वविद्यालय की एक टीम ने एक तिहाई से ज्यादा समय में स्थापित किया था।"

दुनिया की अन्य फास्ट कारें
रिकॉर्ड के लिए, माइथेन फॉर्मूला ई इलेक्ट्रिक रेसिंग कारों की तुलना में तेज है जो आमतौर पर 2.8 सेकंड में एक ही रफ्तार पकड़ लेती है। यह दुनिया की सबसे तेज प्रॉडक्शन-रेडी इलेक्ट्रिक कारों में से कुछ, McMurtry Speirling (मैकमुर्ट्री स्पीर्लिंग) और Rimac Nevera (रिमेक नेवेरा) से भी तेज है। स्पेर्लिंग ने 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 1.4 सेकंड में तय की है, जबकि नेवेरा ने हाल ही में इस स्पीड को 1.81 सेकंड में हासिल किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed