{"_id":"644a6c092df154ef9d090538","slug":"porsche-cayenne-facelift-2023-prices-know-engine-specs-features-details-2023-04-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Porsche Cayenne Facelift 2023: नई पोर्श केयेन फेसलिफ्ट की कीमतों का हुआ एलान, जानें पूरी डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Porsche Cayenne Facelift 2023: नई पोर्श केयेन फेसलिफ्ट की कीमतों का हुआ एलान, जानें पूरी डिटेल्स
Thu, 27 Apr 2023 06:05 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 27 Apr 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
Porsche Cayenne facelift 2023
- फोटो : Porsche
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2023 Porsche Cayenne facelift (2023 पोर्श केयेन फेसलिफ्ट) का हाल ही में ग्लोबल डेब्यू हुआ है। वाहन निर्माता ने मॉडल को अब भारत वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। अपडेटेड पोर्श केयेन फेसलिफ्ट एसयूवी की कीमत अब 1.36 करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्जन की तुलना में 10 लाख रुपये ज्यादा है। जबकि नए Cayenne Coupe (केयेन कूपे) की कीमत 1.42 करोड़ रुपये है, जो अपने पिछले मॉडल की तुलना में 7 लाख रुपये ज्यादा है। ये सभी कीमतें भारत में एक्स-शोरूम हैं।
Porsche Cayenne facelift 2023
- फोटो : Porsche
मुकाबला
नई पोर्श केयेन फेसलिफ्ट की बुकिंग अब भारत में शुरू हो गई है। जबकि इसकी डिलीवरी इस साल जुलाई के आसपास शुरू होगी। भारतीय बाजार में इस मॉडल का मुकाबला Range Rover Sport (रेंज रोवर स्पोर्ट), Mercedes-Benz GLE (मर्सिडीज-बेंज जीएलई), Audi Q8 (ऑडी क्यू 8), Jaguar F-Pace (जगुआर एफ-पेस) जैसी कारों से होगा।

हुए कई बदलाव
पोर्श इंडिया ने अब तक सिर्फ स्टैंडर्ड वर्जन के लिए कीमतों का खुलासा किया है। जबकि ई-हाइब्रिड वैरिएंट की कीमतों का एलान बाद में किया जाएगा। ज्यादा पावरफुल टर्बो वैरिएंट्स के साल के आखिर में आने की संभावना है। Porsche Cayenne कार वाहन निर्माता की दुनियाभर में सबसे ज्यादा बिकने वाले वाहनों में शामिल है और भारतीय बाजार में भी मजबूत संख्या में बढ़ रही है। लेटेस्ट कीमत बढ़ोतरी के साथ, एसयूवी को स्टाइलिंग, बॉडीवर्क और इंटीरियर के लिए एक प्रमुख अपडेट के मामले में काफी अपग्रेड हासिल हुआ।

लुक और स्टाइल
2023 Porsche Cayenne facelift में अब नई टेयकन से प्रेरित हेडलाइट्स और एक बड़ा ग्रिल मिलता है। कार की रियर स्टाइल काफी हद तक वही है सिवाय इसके कि टेललाइट्स में मामूली बदलाव किए गए हैं। कार में अब नए एलॉय व्हील मिलते हैं। डैशबोर्ड में तीन स्क्रीन के साथ केबिन में कई आकर्षक बदलाव किए गए हैं। इसमें ड्राइवर के लिए नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, सेंटर में अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और फ्रंट पैसेंजर के लिए तीसरा इंफोटेनमेंट स्क्रीन शामिल है।

इंजन और पावर
केयेन फेसलिफ्ट में 3.0-लीटर V6 पेट्रोल इंजन मिलता है। इस इंजन को 343 बीएचपी के लिए ट्यून किया गया है, जो पुराने वर्जन की तुलना में 12.8 बीएचपी ज्यादा है। ई-हाइब्रिड वर्जन में उसी इंजन को प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है जो 463 बीएचपी जेनरेट करता है। टॉप-स्पेक Cayenne Turbo GT (केयेन टर्बो जीटी) में 650 बीएचपी के लिए 4.0-लीटर वी8 मोटर ट्यून किया गया है।