फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Petrol vs Hybrid Cars: पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन के बीच क्या है फर्क, जानें वे कैसे करते हैं काम

Thu, 27 Oct 2022 07:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 27 Oct 2022 07:26 PM IST
विज्ञापन
Petrol vs Hybrid Cars Difference Between Petrol and Hybrid Cars News in Hindi
Hybrid Electric Vehicle - फोटो : For Reference Only
बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दुनियाभर में क्लीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस (स्वच्छ गतिशीलता समाधानों) की तलाश में है। इस वजह से सीएनजी से चलने वाले वाहन, हाइड्रोजन ईंधन, इलेक्ट्रिक कार और हाइब्रिड जैसी नई टेक्नोलॉजी की ईजाद की गई। प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए कई कार निर्माता कंपनियों ने अपने डीजल इंजन बंद कर दिए हैं। 
Petrol vs Hybrid Cars Difference Between Petrol and Hybrid Cars News in Hindi
Maruti Suzuki Alto K10 - फोटो : For Reference Only
आज के दौर में कुछ आधुनिक कारों में ग्राहकों के पास एक रेगुलर पेट्रोल इंजन या एक हाइब्रिड सिस्टम के बीच चुनने का विकल्प मिलता है। इससे कार की चार्जिंग, रेंज जैसी चीजों के बारे में कुछ चिंताएं बढ़ रही हैं। इसका एक समाधान यह हो सकता है कि आप यह समझ जाएं कि एक हाइब्रिड सिस्टम कैसे काम करता है और यह एक रेगुलर पेट्रोल से चलने वाली गाड़ी की तुलना में कितना अलग है। यहां हम आपको यह बता रहे हैं कि एक पेट्रोल इंजन और एक हाइब्रिड इंजन के बीच क्या फर्क है और वे कैसे काम करते हैं। 
Petrol vs Hybrid Cars Difference Between Petrol and Hybrid Cars News in Hindi
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
पेट्रोल से चलने वाला इंजन
एक पेट्रोल से चलने वाला इंजन या एक इंटरनल कंब्शन इंजन (आईसीई) मुख्य रूप से पेट्रोल पर चलता है जो इंजन के कंब्शन चेंबर (दहन कक्ष) में जलता है और ड्राइवशाफ्ट के जरिए पहियों को पावर देता है। जले हुए पेट्रोल का धुएं एक्जॉस्ट पाइप के जरिए कार से बाहर निकलता है और वातावरण में फैल जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Petrol vs Hybrid Cars Difference Between Petrol and Hybrid Cars News in Hindi
Hyundai i20 N Line - फोटो : Hyundai
कार को चलाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एकमात्र ईंधन पेट्रोल है। पेट्रोल से चलने वाली कारों के कुछ उदाहरण मारुति सुजुकी ऑल्टो, ह्यूंदै वरना, ह्यूंदै i20, टाटा नेक्सन (पेट्रोल), और भी कई हैं। भारतीय बाजार में ज्यादातर वाहन पेट्रोल से चलते हैं। 
विज्ञापन
Petrol vs Hybrid Cars Difference Between Petrol and Hybrid Cars News in Hindi
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
हाइब्रिड से चलने वाले वाहन
एक हाइब्रिड वाहन में एक रेगुलर इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) और एक इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन होता है जो एक साथ काम करता है। वाहन के प्रकार के आधार पर वाहन मुख्य रूप से बैटरी पैक या ICE द्वारा संचालित होता है। भारत में बेचे जाने वाले ज्यादातर हाइब्रिड वाहन मुख्य रूप से पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित होते हैं। हालांकि, जब ये वाहन कम स्पीड पर चलता है, इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन काम करने लग जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed