ब्रिटिश मोटरसाइकिल निर्माता Norton (नॉर्टन) ने अपनी पहली और सबसे पावरफुल नेकेड स्पोर्टबाइक Norton V4CR (नॉर्टन वी4सीआर) लॉन्च की है। कंपनी V4SV पर आधारित बाइक V4CR की सिर्फ 200 यूनिट्स बनाने की योजना बना रही है। Norton V4CR बाइक की कीमत £ 41,999 (लगभग 42.81 लाख रुपये) तय की गई है। Norton का अधिग्रहण भारतीय कंपनी TVS Motor (टीवीएस मोटर) ने साल 2020 में किया था। टीवीएस मोटर के स्वामित्व में आने के बाद नॉर्टन ब्रांड से लॉन्च होने वाली यह पहली मोटरसाइकिल है।
2 of 5
Norton V4CR Motorcycle
- फोटो : Norton Motorcycles
इंजन पावर
मोटरसाइकिल को पावर देने के लिए नॉर्टन के अपने 1200cc, 72-डिग्री V4 इंजन का इस्तेमाल किया गया है। जिसे बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स की मदद से 185 bhp का पावर और 125 Nm का टॉर्क जेनरेट करने के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। Norton V4CR की पावर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, भारतीय बाजार में बेची जाने वाली टाटा सफारी और महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन जैसी एसयूवी गाड़ियों का इंजन भी 167 bhp से लेकर 172 bhp तक का पावर जेनरेट करता है।
3 of 5
Norton V4CR Motorcycle
- फोटो : Norton Motorcycles
लुक और डिजाइन
Norton V4CR में एक हाथ से निर्मित एल्यूमीनियम फ्रेम, एक टाइटेनियम एक्जॉस्ट सिस्टम, और एक छोटी बॉडी, एक्सपोज्ड एयर इनटेक दिया गया है, जिससे मोटरसाइकिल का लुक काफी आक्रामक दिखता है। एलईडी हेडलाइट और इसकी सीट के नीचे 15-लीटर केवलर रीइंफोर्स्ड फ्यूल टैंक इस कैफे रेसर बाइक के ओवरऑल डिजाइन को दमदार बनाते हैं।
4 of 5
Norton V4CR Motorcycle
- फोटो : Norton Motorcycles
ब्रेकिंग-सस्पेंशन
बाइक को आगे और पीछे फुली एडजस्ट करने वाले ओहलिन्स सस्पेंशन दिए गए हैं। जबकि ब्रेकिंग के लिए ब्रेम्बो कैलिपर्स मिलता है। नॉर्टन V4CR में लीन-एंगल सेंसिटिव ट्रैक्शन कंट्रोल और तीन इंजन मोड जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम का पूरा सूट मिलता है। मोटरसाइकिल में कीलेस इग्निशन और फुल-कलर 6 इंच का टीएफटी डिस्प्ले है।
5 of 5
Norton V4CR Motorcycle
- फोटो : Norton Motorcycles
कंपनी की उम्मीदें
नॉर्टन मोटरसाइकल के सीईओ डॉ रॉबर्ट हेन्शेल ने कहा, "नॉर्टन वी4सीआर त्रुटिहीन डिजाइन और जबरदस्त परफॉर्मेंस की एक शानदार अभिव्यक्ति है। हमने वी4एसवी की इंजीनियरिंग को लिया है और यह सुनिश्चित करने के लिए बाहरी शेल को वापस ले लिया है कि राइडर को वास्तव में बेहिचक मोटरसाइकलिंग का अनुभव मिले।
"V4CR पहला पूरी तरह से नया मॉडल है जिसे हमने बनाया है। हमारी इंजीनियरिंग और डिजाइन टीमों ने शुरुआती स्केच से लेकर कॉन्सेप्ट प्रोडक्शन तक, और फाइनल फिनिशिंग टच के जरिए अपने दृष्टिकोण में सावधानी बरती है। बाइक पिछले तीन वर्षों में हमारे सभी सीखने और निवेश की पराकाष्ठा है, और हमें खुशी है कि अब हम नॉर्टन के भविष्य के इस स्वाद को साझा कर सकते हैं।"