{"_id":"68385b0f4ac5fb0b3304c8d2","slug":"nitin-gadkari-says-government-is-working-on-automated-systems-for-tolls-at-toll-plazas-2025-05-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Toll Plaza: क्या हाईवे पर अब टोल प्लाजा बन जाएंगे इतिहास? नितिन गडकरी का बड़ा एलान, सामने आया प्लान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Toll Plaza: क्या हाईवे पर अब टोल प्लाजा बन जाएंगे इतिहास? नितिन गडकरी का बड़ा एलान, सामने आया प्लान
Thu, 29 May 2025 06:33 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 29 May 2025 06:33 PM IST
सार
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में आयोजित "यात्रा कवच 2025" कार्यक्रम में एक बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार देशभर में हाईवे पर टोल वसूली को पूरी तरह ऑटोमेटिक करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
विज्ञापन
टोल टैक्स
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में आयोजित "यात्रा कवच 2025" कार्यक्रम में एक बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार देशभर में हाईवे पर टोल वसूली को पूरी तरह ऑटोमेटिक करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इस तकनीक के जरिए टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों का पूरी तरह से अंत हो जाएगा।
National Highway
- फोटो : X@nitin_gadkari
कैसे काम करेगा यह सिस्टम?
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में गडकरी ने बताया कि हाईवे की एंट्री पर छह इंच का एक पाइप लगाया जाएगा जिसमें कैमरे और स्कैनर लगे होंगे। ये डिवाइस FASTag (फास्टैग) को स्कैन करेंगे और जितना सफर तय होगा, उसी के हिसाब से टोल की कटौती होगी। यानी अब पूरे रूट का टोल नहीं देना पड़ेगा, बल्कि आप जितना चलेंगे, उतना ही टोल कटेगा।
यह भी पढ़ें - PM E-drive: पीएम ई-ड्राइव स्कीम के तहत पांच शहरों को मिलेंगी 11,000 इलेक्ट्रिक बसें, जानें पूरी डिटेल्स

दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
रोड सेफ्टी पर भी दिया जोर
गडकरी ने सड़क सुरक्षा पर भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि हर साल लगभग 1.80 लाख लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा देते हैं, जो बहुत दुखद है। इसके समाधान के तौर पर उन्होंने बताया कि प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन द्वारा एक रोड सेफ्टी सॉन्ग तैयार किया गया है, जिसे देश की 22 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हो सकें।
यह भी पढ़ें - TVS Jupiter 125 DT SXC: टीवीएस ज्युपिटर का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें कीमत कीमत और क्या है खास

- फोटो : PTI
सुरक्षित सड़कें बनाएगी 'स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर'
कार्यक्रम में उत्कर्ष इंडिया के चेयरमैन और एमडी सुनील बंसल ने कहा कि "सड़क सुरक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर" हादसों को कम करने और लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है। उनका मानना है कि इंटेलिजेंट इंफ्रास्ट्रक्चर न सिर्फ दुर्घटनाओं को कम कर सकता है, बल्कि सुरक्षा और सफर की गुणवत्ता को भी बेहतर बना सकता है।
यह भी पढ़ें - Road Accidents: इस भारतीय राज्य में 2025 में अब तक हुईं 13,000 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं, जिनमें लगभग 7,700 मौतें दर्ज

यात्रा कवच, वर्ल्ड क्लास सड़क व्यवस्था की दिशा में कदम
उत्कर्ष इंडिया लिमिटेड के एग्जिक्युटिव डायरेक्टर उत्कर्ष बंसल ने कहा कि उनकी कंपनी भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर, एग्रीकल्चर और डोमेस्टिक वॉटर पाइपिंग के क्षेत्र में उच्च तकनीकी उत्पाद और सेवाएं देती है। उन्होंने भरोसा जताया कि 'यात्रा कवच' जैसी पहल देश में विश्वस्तरीय सड़क व्यवस्था को हकीकत में बदलने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
यह भी पढ़ें - Nissan Magnite CNG: निसान मैग्नाइट सीएनजी हुई लॉन्च, रेट्रोफिटमेंट किट के साथ होगी उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स
यह भी पढ़ें - Car Features: भारतीय कार खरीदारों को चाहिए ये 5 जरूरी फीचर्स, ADAS और 6 एयरबैग नहीं हैं लिस्ट में टॉप पर