फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   TVS Jupiter 125 DT SXC launched in India Know Price Features Specifications

TVS Jupiter 125 DT SXC: टीवीएस ज्युपिटर का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें कीमत कीमत और क्या है खास

Thu, 29 May 2025 01:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 29 May 2025 01:44 PM IST
सार

TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने अपने लोकप्रिय स्कूटर Jupiter 125 (ज्युपिटर 125) का एक नया वेरिएंट DT SXC भारत में लॉन्च किया है।

विज्ञापन
TVS Jupiter 125 DT SXC launched in India Know Price Features Specifications
TVS Jupiter 125 DT SXC - फोटो : TVS

विस्तार

TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने अपने लोकप्रिय स्कूटर Jupiter 125 (ज्युपिटर 125) का एक नया वेरिएंट DT SXC भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 89 हजार रुपये रखी है। यह वेरिएंट बाकी मौजूदा मॉडलों के मुकाबले कुछ नए फीचर्स और स्टाइलिंग अपडेट के साथ आया है। इससे पहले कंपनी ने 2023 में इसका SmartXonnect वेरिएंट लॉन्च किया था। हालांकि डिजाइन का ज्यादातर हिस्सा पहले जैसा ही है। लेकिन नए वर्जन में कुछ कॉस्मेटिक यानी बाहरी लुक से जुड़े बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Road safety: नितिन गडकरी का एलान- शंकर महादेवन ने बनाया सड़क सुरक्षा पर गाना, 22 भाषाओं में होगा रिलीज
विज्ञापन

TVS Jupiter 125 DT SXC: क्या है खास
इस नए वेरिएंट में एक खास ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन 'आइवरी ब्राउन' जोड़ा गया है। साथ ही, इसके इंटरनल पैनल्स भी ड्यूल-टोन हैं, जो इसके सिंगल-पीस फ्लैट सीट के रंग से मेल खाते हैं। इसके अलावा, इसमें 3D एम्बलम और व्हाइट बॉडी कलर वाला ग्रैब रेल भी देखने को मिलेगा। इस अपडेट के बाद यह स्कूटर Honda Activa 125 (होंडा एक्टिवा 125) और Suzuki Access 125 (सुजुकी एक्सेस 125) जैसे प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें - Road Accidents: इस भारतीय राज्य में 2025 में अब तक हुईं 13,000 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं, जिनमें लगभग 7,700 मौतें दर्ज

TVS Jupiter 125 DT SXC launched in India Know Price Features Specifications
TVS Jupiter 125 DT SXC - फोटो : TVS
TVS Jupiter 125 DT SXC: इंजन और परफॉर्मेंस
नए TVS Jupiter 125 DT SXC वेरिएंट में वही 124.8 सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। जो बिना असिस्ट के 6,500 rpm पर 8 bhp की पावर देता है और जो असिस्ट के साथ 8.4 bhp तक पहुंच जाता है। टॉर्क की बात करें तो, यह इंजन 4,500 rpm पर बिना असिस्ट के 10.5 Nm और असिस्ट के साथ 11.1 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को CVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस देता है।

यह भी पढ़ें - CNG Cars: गुजरात में तेजी से बढ़ रही सीएनजी गाड़ियों की मांग, पेट्रोल वाहनों की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
विज्ञापन

TVS Jupiter 125 DT SXC: कैसे हैं फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो नए TVS Jupiter 125 DT SXC वेरिएंट में एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो टीवीएस के SmartXonnect फीचर से लैस है। इसके जरिए यूजर को वॉयस कमांड, व्हीकल ट्रैकिंग, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, एसएमएस अलर्ट और कॉल अलर्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। ये सभी फीचर्स स्कूटर को ज्यादा कनेक्टेड और स्मार्ट बनाते हैं, खासकर युवा राइडर्स के लिए।

यह भी पढ़ें - Nissan Magnite CNG: निसान मैग्नाइट सीएनजी हुई लॉन्च, रेट्रोफिटमेंट किट के साथ होगी उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स

TVS Jupiter 125 DT SXC: मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन
मैकेनिकल यानी तकनीकी स्तर पर यह नया वेरिएंट बाकी Jupiter 125 मॉडल्स जैसा ही है। इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक हाइड्रोलिक सस्पेंशन और रियर में थ्री-स्टेप एडजस्टेबल ट्विन-ट्यूब शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 220 mm डिस्क ब्रेक और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक मिलता है। यह स्कूटर 12 इंच के पहियों पर चलता है। और इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 163 mm है, जो भारतीय सड़कों के लिहाज से काफी बढ़िया है। 

यह भी पढ़ें - Car Features: भारतीय कार खरीदारों को चाहिए ये 5 जरूरी फीचर्स, ADAS और 6 एयरबैग नहीं हैं लिस्ट में टॉप पर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed