फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nitin Gadkari: देशभर के हाईवे और एक्सप्रेसवे पर 4,557 ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए गए, पीएम ई-ड्राइव से रफ्तार

Thu, 31 Jul 2025 02:48 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 31 Jul 2025 02:48 PM IST
सार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में बताया कि देश में 1,46,342 किलोमीटर लंबे राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर अब तक 4,557 ईवी पब्लिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Nitin Gadkari Says 4557 EV Charging Stations Installed on Highways and Expressways EV Infrastructure
EV Charging Stations - फोटो : AI
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में बताया कि देश में 1,46,342 किलोमीटर लंबे राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर अब तक 4,557 ईवी पब्लिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं। यह आंकड़ा ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) की रिपोर्ट के आधार पर सामने आया है।


यह भी पढ़ें - Tata Motors-Iveco: अब तक की सबसे बड़ी डील की तैयारी में टाटा मोटर्स, 4.5 अरब डॉलर में खरीदेगी इटली की इवेको
Nitin Gadkari Says 4557 EV Charging Stations Installed on Highways and Expressways EV Infrastructure
EV Charging Stations - फोटो : Freepik
उत्तर प्रदेश सबसे आगे, कर्नाटक और महाराष्ट्र पीछे
राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 507 चार्जिंग स्टेशन लगे हैं। इसके बाद कर्नाटक में 489, महाराष्ट्र में 459, तमिलनाडु में 456 और राजस्थान में 424 चार्जिंग स्टेशन हैं। हालांकि, गडकरी ने यह भी स्पष्ट किया कि चार्जिंग पॉइंट ऑपरेटरों (सीपीओ) को अलग से किसी विशेष प्रोत्साहन की योजना फिलहाल नहीं है।

यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: नितिन गडकरी ने कहा- भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को दुनिया की नंबर-1 बनाने का लक्ष्य
Nitin Gadkari Says 4557 EV Charging Stations Installed on Highways and Expressways EV Infrastructure
EV Charging Stations - फोटो : Freepik
टियर-2 शहरों में भी चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार
राज्यसभा को बुधवार को जानकारी दी गई कि देश के टियर-2 शहरों में 1 अप्रैल 2025 तक 4,625 ईवी चार्जिंग स्टेशन चालू हो चुके होंगे। इससे साफ है कि सरकार सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित न रहते हुए छोटे और मध्यम स्तर के शहरों में भी ईवी ढांचे का विस्तार कर रही है।

यह भी पढ़ें - PUCC: भारत में 50% वाहन बिना बीमा के, कई राज्यों में 30% से भी कम गाड़ियों के पास प्रदूषण प्रमाण पत्र, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
Nitin Gadkari Says 4557 EV Charging Stations Installed on Highways and Expressways EV Infrastructure
EV Charging Stations - फोटो : Freepik
पीएम ई-ड्राइव योजना से 72,000 नए चार्जिंग स्टेशन लगेंगे
सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'पीएम ई-ड्राइव', जिसे अक्तूबर 2024 में शुरू किया गया था, के तहत 2,000 करोड़ रुपये के बजट से पूरे देश में लगभग 72,000 ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इन स्टेशनों को राष्ट्रीय राजमार्ग गलियारों, मेट्रो शहरों, टोल प्लाजा, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और पेट्रोल पंपों जैसे हाई-ट्रैफिक स्थानों पर लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें - EV Battery: ईवी मालिकों को जल्द मिलेगा 'बैटरी पासपोर्ट', एक स्कैन में मिलेगी बैटरी की पूरी जानकारी
विज्ञापन
Nitin Gadkari Says 4557 EV Charging Stations Installed on Highways and Expressways EV Infrastructure
EV Charging Stations - फोटो : Freepik
एफएएमई-II योजना से भी मिल रहा सहयोग
सरकार की FAME-II (फेम-2) योजना के तहत तीन प्रमुख तेल कंपनियों - इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) को मिलकर 8,932 चार्जिंग स्टेशन लगाने का जिम्मा सौंपा गया है। जिसके लिए 873.50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Top 5 Safest Cars in India: भारत की पांच सबसे सुरक्षित कारें, क्या आपकी कार इस लिस्ट में है?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed