सुजुकी ने अपनी नई ऑल्टो 660 को पाकिस्तान में लांच कर दिया है। कराची में कुछ महीने पहले ही 2019 पाकिस्तान ऑटो शो में सुजुकी ऑल्टो के 660 cc वर्जन को लोगों को सामने पेश किया था। लेकिन अब कंपनी ने इस की कीमत की घोषणा की है। आइये जानते हैं ऑल्टो 660 की कीमत और फीचर्स के बारे में...
कीमत
2 of 3
Suzuki Alto 800
- फोटो : Google
सुजुकी ऑल्टो 660 cc के VX वर्जन की कीमत PKR 999,000 (4.45 लाख रुपये) है, जबकि VXR वर्जन की कीमत PKR 1,101,000 (4.90 लाख रुपये) है। इसके अलावा VXL वर्जन की कीमत PKR 1,295,000 (5.77 लाख रुपये) है।
नई ऑल्टो 660cc कंपनी की 800cc मेहरान को रिप्लेस करेगी जोकि पिछले 30 सालों से पाकितान में बिक रही है।
इंजन और फीचर्स
नई ऑल्टो 660 में लगा है 660 cc का इंजन। यह इंजन स्थानीय रूप से सुज़ुकी के पाकिस्तानी डिवीजन द्वारा बिन कासिम संयंत्र में निर्मित किया गया है। सुजुकी ऑल्टो पर 3 साल या 60 हजार किमी की वारंटी दे रही है। सुजुकी ऑल्टो VX (बिना एसी), VXR (एसी के साथ) और VXL AGS वैरियंट में एसी के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। वही इसके VXL वर्जन AGS वैरियंट में एबीएस, पावर स्टीयरिंग और पावर विंडोज का फीचर मिलेगा। नई ऑल्टो का डिजाइन मॉडर्न और इंटीरियर काफी स्पेसियस है। कायास लगाए जा रहे हैं कि सुजुकी भारत में भी 660cc इंजन वाली ऑल्टो को लांच कर सकती है, लेकिन यह कब तक संभव हो पायेगा इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।