{"_id":"5d073a208ebc3e537a7ffe0b","slug":"first-buy-2-helmets-then-register-your-bike-and-scooter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब पहले खरीदने होंगे 2 हेलमेट, फिर होगा बाइक और स्कूटर का रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
अब पहले खरीदने होंगे 2 हेलमेट, फिर होगा बाइक और स्कूटर का रजिस्ट्रेशन
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
buy two helmet
- फोटो : Google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं। और अब एक नया नियम के मुताबिक नई बाइक या स्कूटर खरीदने से पहले 2 हेलमेट खरीदने होंगे उसके बाद आप किसी नई बाइक या स्कूटर का रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। दरअसल यह नया नियम मध्य प्रदेश में लागू हुआ है। यहां पर राज्य परिवहन विभाग ने एक निर्देश जारी किया है जिसके तहत टू-व्हीलर के रजिस्ट्रेशन से पहले ग्राहक को 2 हेलमेट खरीदना जरूरी होगा।
सिर्फ ISI मार्क हेलमेट
2 of 3
ISI mark helmet
- फोटो : Google
इसके लिए सबसे पहले दो हेलमेट्स खरीदने होंगे और इसके बाद अपना वाहन रजिस्टर कराने के लिए ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में रसीद दिखानी होगी। जारी निर्देश के मुताबिक हेलमेट की खरीद की रसीद देखे बिना किसी भी वाहन का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। इतना ही नहीं हेलमेट ISI मार्क वाले ही होने चाइये।
सेफ्टी है जरूरी
3 of 3
ABS
- फोटो : Google
इससे पहले विभाग ने कई अभियान चलाए थें लेकिन बावजूद इसके लोग हेलमेट का प्रयेाग नहीं कर रहे थें। ऐसे में ये नया नियम लागू करना पड़ा। आपको बता दें कि देश में 125सीसी तक की क्षमता वाली बाइक्स और स्कूटर में काम्बी ब्रेकिंग सिस्टम देना अनिवार्य हो चुका है जबकि इससे ऊपर के सेगमेंट में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) अनिर्वाय गया है। मध्य प्रदेश राज्य परिवहन निगम द्वारा लागू किया गया ये नया नियम वाकई सराहनीय है और उम्मीद है देश के बाकी के राज्य में भी ऐसा ही नियम जल्द लागू होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।