फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FAME II: सरकार ने ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को 124 करोड़ रुपये वापस करने को कहा, फेम 2 उल्लंघन का मामला

Sat, 27 May 2023 12:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 27 May 2023 12:27 PM IST
विज्ञापन
Ministry of Heavy Industries asks Greaves Electric Mobility to return Rs 124 crore over FAME II violations
Ampere Electric Magnus Pro - फोटो : Ampere Electric
भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) ने ग्रीव्स कॉटन की सहायक कंपनी Greaves Electric Mobility (GEM), ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (जीईएम) को फेज्ड मैन्युफेक्चरिंग प्रोग्राम (चरणबद्ध विनिर्माण कार्यक्रम) (पीएमपी) दिशानिर्देशों के तहत उल्लंघन के लिए ब्याज सहित लगभग 124 करोड़ रुपये वापस करने के लिए लिखा है। एमएचआई ने कहा कि उसने FAME II नीति से कंपनी का पंजीकरण रद्द करने का प्रस्ताव दिया है क्योंकि यह पीएमपी दिशानिर्देशों का पालन करने में नाकाम रही है। ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी Ampere (एम्पीयर) ब्रांड नाम के तहत इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री करती है। कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में बिक्री के हिसाब से सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक है।
Ministry of Heavy Industries asks Greaves Electric Mobility to return Rs 124 crore over FAME II violations
Ampere Electric Vehicles - फोटो : Ampere Electric
एमएचआई ने ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को ब्याज के साथ 124 करोड़ रुपये की इंसेंटिव राशि जमा करने का निर्देश दिया है, जिसे फेम II नीति के तहत दावा कर लिया गया था, आवश्यक प्रतिनिधित्व प्रस्तुत करने के अधीन। ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने आरोपों का जवाब देते हुए एक बयान जारी किया है और कहा है कि वह "कथित उल्लंघनों को समझने और किसी भी अनुपालन संबंधी चिंताओं को हल करने के लिए सरकार के साथ काम कर रही है।"
Ministry of Heavy Industries asks Greaves Electric Mobility to return Rs 124 crore over FAME II violations
Ampere Electric Vehicles - फोटो : Ampere Electric
ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के एक कंपनी प्रवक्ता ने कहा, "ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (जीईएम) एक सम्मानीय भारतीय कंपनी है और भारत के तेजी से बढ़ते ईवी क्षेत्र में अग्रणी है। जीईएम उन पहली कंपनियों में से एक थी, जिन्होंने सरकार के स्थानीयकरण के विजन का उत्साहपूर्वक समर्थन किया और उसे पूरा किया। 160 से ज्यादा वर्षों की हमारी विरासत भारत में रोजगार पैदा करना, स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं का समर्थन करने और एक समावेशी कार्यबल बनाने के इतिहास का प्रतिनिधित्व करती है। हम किसी भी कथित उल्लंघन को बेहतर ढंग से समझने और तेजी से विकसित हो रहे इस उद्योग में किसी भी अनुपालन संबंधी चिंताओं को हल करने के लिए सरकार के साथ काम कर रहे हैं। GEM इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास, इंजीनियरिंग और निर्माण में विश्व में अग्रणी बनने की भारत की महत्वाकांक्षा को साकार करने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ministry of Heavy Industries asks Greaves Electric Mobility to return Rs 124 crore over FAME II violations
Ampere Electric Magnus Pro - फोटो : Ampere Electric
GEM एम्पीयर ब्रांड के तहत कई मॉडल बेचता है जिसमें Primus (प्राइमस), Magnus EX (मैग्नस ईएक्स), Reo Plus (रियो प्लस) जैसे कई इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं। एम्पीयर प्राइमस निर्माता की प्रमुख पेशकश है, जबकि मैग्नस ईएक्स इसका सबसे लोकप्रिय उत्पाद है। सभी मॉडलों को FAME II सब्सिडी के तहत प्रोत्साहन मिला है जिसका मकसद ईवी को ज्यादा किफायती बनाना है।
विज्ञापन
Ministry of Heavy Industries asks Greaves Electric Mobility to return Rs 124 crore over FAME II violations
Ampere Zeal Electric scooter - फोटो : Ampere Electric
FAME II नीति 1 अप्रैल, 2019 को तीन साल की अवधि के लिए लागू की गई थी और इसे 31 मार्च, 2024 तक दो साल की अवधि के लिए बढ़ा दिया गया था। FAME II नीति में हालिया संशोधन में सब्सिडी को 15,000 रुपये प्रति kWh से घटाकर 10,000 रुपये प्रति kWh किया गया था। वाहन के एक्स-फैक्ट्री कीमत के 15 प्रतिशत पर सब्सिडी को कैप किया गया है। नई कीमत 1 जून, 2023 से लागू होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed