फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Volkswagen’s New Sub-4m SUV Confirmed India, Coming 2027

Volkswagen Sub-4m SUV: टाटा नेक्सन-ब्रेजा को टक्कर देने आ रही है फोक्सवैगन की किफायती SUV, कब तक होगी लॉन्च?

Fri, 21 Aug 2026 05:14 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 21 Aug 2026 05:14 PM IST
सार

Volkswagen New SUV: फोक्सवैगन ने भारतीय बाजार में अपनी नई सब-4 मीटर एसयूवी लाने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। यह कार स्कोडा कायलाक के समान MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी, जो भारत में ब्रांड की सबसे किफायती कार होगी। आइए जानते हैं कि यह दमदार एसयूवी भारतीय सड़कों पर कब तक दस्तक देगी और किन दिग्गज कारों से इसका सीधा मुकाबला हो सकता है।
 

विज्ञापन
Volkswagen’s New Sub-4m SUV Confirmed India, Coming 2027
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Volkswagen sub 4 meter SUV: फोक्सवैगन ने भारत के लिए एक नई सब-4 मीटर एसयूवी को आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर किया है। यह SUV 2027 में लॉन्च होगी और भारत में फोक्सवैगन की सबसे किफायती कार के तौर पर आ सकती है। सबसे खास बात यह है कि नई SUV को MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। यही प्लेटफॉर्म स्कोडा कायलाक समेत फोक्सवैगन ग्रुप की कई भारत-स्पेक कारों में इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन

हालांकि फोक्सवैगन के लिए यह लॉन्च इसलिए भी अहम है, क्योंकि कंपनी फिलहाल भारत के सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी और हाई-वॉल्यूम सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में मौजूद नहीं है। 
विज्ञापन


किस प्लेटफॉर्म पर बनेगी नई SUV
  • यह अपकमिंग नई फोक्सवैगन एसयूवी को स्थानीय स्तर पर तैयार किया जाएगा और इसे कंपनी की मौजूदा टाइगुन एसयूवी से नीचे पोजिशन किया जाएगा। यानी लॉन्च के बाद यह फोक्सवैगन इंडिया की SUV रेंज का एंट्री पॉइंट बनेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हालांकि कंपनी ने अभी तक इसका नाम या डिजाइन सार्वजनिक नहीं किया है। लेकिन, MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कंफर्म हो गया है।
  • वहीं, इस प्लेटफॉर्म पर पहले से स्कोडा काइलाक, स्कोडा कुशाक, स्कोडा स्लाविया, फोक्सवैगन ताइगुन और फोक्सवैगन वर्टस जैसी कारें आधारित हैं।

इंजन को लेकर अभी क्या जानकारी?
  • फोक्सवैगन ने नई SUV के पावरट्रेन की आधिकारिक जानकारी अभी तक साझा नहीं की है। हालांकि,  स्कोडा काइलाक के साथ इसके प्लेटफॉर्म कनेक्शन को देखते हुए 1.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन इसके लिए मजबूत संभावित विकल्प माना जा रहा है।
  • यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्पों के साथ आ सकता है। हालांकि, फिलहाल इसे संभावित जानकारी के तौर पर ही देखना चाहिए, क्योंकि फोक्सवैगन ने इंजन और गियरबॉक्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
किन कारों से हो सकता है मुकाबला?
  • अनुमान लगाया जा रहा है कि फोक्सवैगन की नई SUV सीधे भारत के सबसे बड़े कॉम्पैक्ट SUV बाजार में उतरेगी। इस सेगमेंट में फिलहाल टाटा नेक्सन, मारुति सुजुकी ब्रेजा और ह्यूंदै वेन्यू जैसे मॉडल मजबूत मौजूदगी रखते हैं।
  • फोक्सवैगन के लिए यह सेगमेंट इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कंपनी का मौजूदा SUV पोर्टफोलियो इस कीमत और आकार की कार को कवर नहीं करता। नई SUV के आने के बाद कंपनी पहली बार इस बड़े ग्राहक वर्ग को सीधे टारगेट कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed