Engine Oil Change: कार का इंजन सही तरीके से काम करे और उसकी लाइफ लंबी हो उसके लिए सही इंजन ऑयल बहुत जरूरी होता है। दरअसल, सही ग्रेड का ऑयल इंजन के अंदरूनी हिस्सों को लुब्रिकेट करता है, आपस में रगड़ से होने वाले घर्षण को कम करता है और इंजन में पैदा होने वाली अत्यधिक गर्मी को नियंत्रित रखता है।
ऐसे में अगर ऑयल खराब हो जाए या उसका लेवल कम हो जाए, तो इंजन ओवरहीट भी कर सकते है। इसके अलावा उसके पार्ट्स घिस सकते हैं। जिससे बड़ा नुकसान भी हो सकात है।
इसलिए आमतौर पर कारों में पांच हजार से दस हजार किमी चलने पर या साल में एक बार इंजन ऑयल बदलने की सलाह दी जाती है। हालांकि यह आपकी ड्राइविंग स्टाइल और परिस्थियों पर भी निर्भर कर सकता है।
2 of 8
घर पर ऐसे चेक करें इंजन ऑयल,
- फोटो : एआई जनरेटेड
इंजन ऑयल इतना जरूरी क्यों है?
- दरअसल इंजन के अंदर कई पार्ट्स लगातार चलते रहते हैं यानी एक्टिव रहते हैं। इंजन ऑंयल इन पार्ट्स के बीच लुब्रिकेशन बनाए रखता है, जिससे घर्षण कम होता है। यह इंजन की गर्मी कम करने में भी मदद करता है।
- अगर ऑयल का लेवल कम हो या ऑयल खराब हो चुका हो तो इंजन ओवरहीट हो सकता है और उसके पार्ट्स तेजी से घिस सकते हैं। इससे आगे चलकर इंजन को भारी नुकसान हो सकता है और महंगे रिपेयर की जरूरत पड़ सकती है।
3 of 8
घर पर ऐसे चेक करें इंजन ऑयल,
- फोटो : एआई जनरेटेड
घर बैठे कैसे चेक करें इंजन ऑयल का लेवल?
- अगर आप बिना कहीं बाहर गए, घर बैठे ही आसानी से अपने कार का इंजन ऑयल चेक करना चांहते हैं, तो यह काफी आसान है। इसके लिए कार को समतल जगह पर पार्क करें और इंजन को ठंडा होने दें।
- इसके बाद बोनट खोलकर डिपस्टिक निकालें। इसे साफ कपड़े से अच्छी तरह पोंछें और फिर डिपस्टिक को वापस अपनी जगह पर डालें। अब इसे दोबारा निकालकर ऑयल का लेवल देखें।
- ऑयल का लेवल MIN और MAX मार्क के बीच होना चाहिए। अगर लेवल मिनीमम से नीचे है तो ऑयल की मात्रा कम है और इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
4 of 8
घर पर ऐसे चेक करें इंजन ऑयल,
- फोटो : एआई जनरेटेड
ऑयल का कलर क्या संकेत देता है?
- सिर्फ ऑयल का लेवल देखना ही काफी नहीं है। उसकी कंडीशन भी देखनी चाहिए। सामान्य तौर पर इंजन ऑयल का रंग एंबर या हल्का भूरा हो सकता है। अगर ऑयल बहुत ज्यादा काला या गाढ़ा हो गया है तो यह बदलने का संकेत हो सकता है।
- वहीं, अगर ऑयल दूधिया दिखाई दे या उसमें जलने जैसी गंध आए तो यह समस्या का संकेत हो सकता है। ऑयल में धातु के छोटे कण दिखाई देना भी इंजन में संभावित परेशानी की ओर इशारा करता है।
5 of 8
घर पर ऐसे चेक करें इंजन ऑयल,
- फोटो : एआई जनरेटेड
इंजन ऑयल कब बदलना चाहिए?
- अगर आपने ध्यान दिया होगा तो ज्यादातर कारों में इंजन ऑयल बदलने की सलाह पांच से दस हजार किलोमीटर या साल में एक बार दी जाती है। हालांकि यह अंतर हर कार के लिए एक जैसा नहीं होता।
- ड्राइविंग स्टाइल, ट्रैफिक, इस्तेमाल की स्थिति और कार के मॉडल के हिसाब से ऑयल बदलने का समय अलग हो सकता है। इसलिए कार के ओनर मैनुअल में दिए गए सर्विस इंटरवल को प्राथमिकता देना जरूरी है।
- समय पर ऑयल बदलने से इंजन बेहतर स्थिति में रहता है और महंगे रिपेयर से बचने में मदद मिल सकती है।