फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MG Motor की इलेक्ट्रिक SUV MG ZS EV ने लॉन्चिंग से पहले बनाया यह रिकॉर्ड

Thu, 23 Jan 2020 11:53 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 23 Jan 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Hyundai Kona, Tata Nexon Ev rival MG ZS EV suv sets new record of bookings, launching on Jan 23
MG ZS EV Launch - फोटो : Social Media

MG Motor (एमजी मोटर) की पहली क्रॉसओवर Electric SUV (इलेक्ट्रिक एसयूवी) MG ZS EV ने लॉन्चिंग से पहले ही नया रिकॉर्ड बनाया है। MG ZS EV की बुकिंग लॉन्चिंग से पहले ही बंद कर दी गई है। कंपनी ने बुकिंग के मामले में महिंद्रा, टाटा मोटर्स और हयूंदै को भी पीछे छोड़ दिया है। बीते साल दिसंबर 2019 में एमजी ने अपनी पहली क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक एसयूवी MG ZS EV से पर्दा उठाया था। Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) में भी MG Motor कंपनी कई कारों लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 

Hyundai Kona, Tata Nexon Ev rival MG ZS EV suv sets new record of bookings, launching on Jan 23
Nitin Gadkari MG ZS EV - फोटो : Social Media

महिंद्रा, टाटा और ह्यूंदै को पछाड़ा

एमजी मोटर MG ZS EV की बुकिंग राशि 50 हजार रुपये रखी थी, और इसे 17 जनवरी की मध्यरात्रि को ही बंद किया गया है। इस कार की बुकिंग 21 दिसंबर को शुरू हुई थी। कंपनी का कहना है कि इस दौरान उसकी इस कार में ग्राहकों ने अपनी रुचि दिखाते हुए 2,300 से ज्यादा बुकिंग्स की हैं। एमजी का दावा है कि उसने महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स और ह्यूंदै की इलेक्ट्रिक कारों की कुल बिक्री को भी पीछे छोड़ दिया है।

Hyundai Kona, Tata Nexon Ev rival MG ZS EV suv sets new record of bookings, launching on Jan 23
MG Motor Electric SUV ZS EV - फोटो : Social

23 जनवरी को लॉन्चिंग

एमजी की यह इलेक्ट्रिक एसयूवी इस महीने 23 जनवरी को लॉन्च होने जा रही है और इसकी कीमत 20 लाख रुपये के आसपास होगी। फिलहाल इसे केवल पांच शहरों में ही उतारा जाएगा। साथ ही ऑटो एक्सपो में भी इसे शोकेस किया जाएगा। महिंद्रा एंड महिंद्रा ई-वेरिटो और E2O इलेक्ट्रिक, टाटा मोटर्स की टिगोर इसेक्ट्रिक और ह्यूंदै की कोना एसयूवी आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai Kona, Tata Nexon Ev rival MG ZS EV suv sets new record of bookings, launching on Jan 23
Prakash Javadekar - फोटो : PTI

पिछले साल 2,069 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री

पिछले साल महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक कार की 1,049 यूनिट्स, टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक की 728 यूनिट्स और ह्यूंदै कोना की 292 यूनिट्स की बिक्री हुई। कुल मिला कर इन तीनों कंपनियों ने कुल 2,069 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की। एमजी का कहना है कि 17 दिसंबर तक जिन लोगों ने उनकी कार की बुकिंग की है, उन्हें खास कीमत पर बेची जाएगी, जिसके बाद उसकी कीमतों में फेरबदल किया जाएगा।

विज्ञापन
Hyundai Kona, Tata Nexon Ev rival MG ZS EV suv sets new record of bookings, launching on Jan 23
MG ZS EV Interior - फोटो : Youtube

दो वेरियंट में होगी लॉन्च

MG ZS EV की कड़ी टक्कर Hyundai Kona से होनी है और यह कोना से लंबी है। MG ZS EV को दो वेरियंट एक्सक्लूसिव और एक्साइट में लॉन्च किया जाएगा। वहीं यह सफेद, नीले और लाल रंगी की कलर स्कीम में मिलेगी। शुरुआत में यह कार दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और अहमदाबाद में ही उपलब्ध होगी।

इसके एक्सक्लूसिव वेरियंट में R17 अलॉय व्हील्स, एलईडी डीआरएल, क्रोम एक्सटीरियर ट्रिम, इंटीग्रेटेड इंटीरियर के साथ बॉडी कलर ORVMs मिलेंगे। वहीं इसमें लेदर अपहोल्स्ट्री, 20.32 सेमी डिस्प्ले के साथ iSmart 2.0 कनेक्ट कार टेक्नोलॉजी, छह स्पीकर, ऑटो हेडलैंप्स और क्रूज कंट्रोल का फीचर मिलेगा। 

वहीं इसके एक्साइट वेरियंट में लेदर अपहोस्ट्री, बटन स्टार्ट, डुअल पैनल सनरूफ, क्रोम डोर हैंडल्स, PM 2.5 एयरफिल्टर, पॉवर ड्राइवर सीट, रेन सेंसिंग वाइपर्स, पॉवर फोल्डिंग मिरर्स, iSmart 2.0 कनेक्ट कार टेक्नोलॉजी और हीटेड मिरर्स मिलेंगे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed