Eeco Mileage Petrol CNG: मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे लोकप्रिय वैन ईको के लिए एक नया स्टार एडिशन पैकेज लॉन्च किया है। फैमिली और कमर्शियल दोनों सेगमेंट में मजबूत पकड़ रखने वाली यह ईको अब फीचर अपग्रेड्स के साथ और ज्यादा आकर्षक बन गई है। कंपनी ने इस नए स्टार एडिशन की कीमत करीब 20 हजार रुपये रखी है, जबकि इससे मिलने वाली एक्सेसरीज का प्राइज करीब 37,000 रुपये है। यानी ग्राहक इस पैकेज के जरिए लगभग 45 प्रतिशत तक की बचत कर सकते हैं।
2 of 8
मारुति सुजुकी ईको
- फोटो : marutisuzuki
Best Van Under 6 Lakh: किन वेरिएंट्स में मिलेगा नया पैकेज?
मारुति सुजुकी ईको स्टार एडिशन पैकेज 5-सीटर एसी और सीएनसी दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें 5-सीटर एसी वेरिएंट की शुरुआती कीमत करीब 5.54 लाख, सीएनजी वेरिएंट की कीमत लगभग 6.36 लाख रुपये और स्टैंडर्ड ईको की शुरुआती कीमत करीब 5.21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) बताई जा रही है।
Eeco Star Edition Features: स्टार एडिशन में क्या-क्या मिलेगा?
3 of 8
मारुति सुजुकी ईको बाहर से
- फोटो : marutisuzuki
एक्सटीरियर में मिलेगा प्रीमियम लुक?
नई ईको स्टार एडिशन को ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देने के लिए इसमें कई अपडेट्स किए गए हैं। इसमें बॉडी कलर्ड बंपर्स, रियर स्पॉइलर, फॉग लैंप्स विथ गार्निश, फुल व्हील कवर्स, क्रोम ईको ब्रांडिंग, साइड मोल्डिंग्स, डोर वाइजर्स और मड फ्लैप्स शामिल हैं। ये सभी बदलाव इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग पहचान देते हैं।
4 of 8
मारुति सुजुकी ईको इंटीरियर
- फोटो : marutisuzuki
इंटीरियर में भी मिलेगा प्रीमियम फील
स्टार एडिशन की सबसे बड़ी खासियत इसकी इंटीरियर स्टाइलिंग किट मानी जा रही है। इसमें नए डिजाइन के प्रीमियम सीट कवर्स दिए गए हैं, जो न केवल देखने में अच्छे हैं बल्कि लंबी यात्रा के दौरान बेहतर कंफर्ट भी प्रदान कर सकते हैं।
5 of 8
मारुति सुजुकी ईको
- फोटो : marutisuzuki
इंजन और परफॉर्मेंस
नई ईको स्टार एडिशन में मैकेनिकल स्तर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही भरोसेमंद 1.2-लीटर 4-सिलेंडर इंजन है, जो 80hp की पावर और 105Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।