फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahindra-Hero Electric: महिंद्रा ने हीरो इलेक्ट्रिक के साथ हाथ मिलाया, मिलकर बनाएंगे इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन

Wed, 19 Jan 2022 04:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 19 Jan 2022 04:47 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता Hero Electric (हीरो इलेक्ट्रिक) ने भारत के लिए इलेक्ट्रिक वाहन बनाने के लिए बुधवार को Mahindra Group (महिंद्रा समूह) के साथ एक जॉइन्ट वेंचर की घोषणा की है।

विज्ञापन
mahindra hero electric join venture Electric two-wheeler manufacturer Hero Electric announces joint venture with Mahindra Group to manufacture electric vehicles for India together
Hero Electric and Mahindra Patnership - फोटो : For Reference Only
इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता Hero Electric (हीरो इलेक्ट्रिक) ने भारत के लिए इलेक्ट्रिक वाहन बनाने के लिए बुधवार को Mahindra Group (महिंद्रा समूह) के साथ एक जॉइन्ट वेंचर की घोषणा की है। हीरो इलेक्ट्रिक और महिंद्रा समूह के बीच रणनीतिक साझेदारी लगभग 150 करोड़ रुपये की है और यह अगले पांच वर्षों तक जारी रहेगी।

महिंद्रा समूह के साथ इस संयुक्त साझेदारी की मदद से हीरो इलेक्ट्रिक का लक्ष्य इस साल के आखिर तक हर साल एक मिलियन (10 लाख) इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन करना है। 
mahindra hero electric join venture Electric two-wheeler manufacturer Hero Electric announces joint venture with Mahindra Group to manufacture electric vehicles for India together
Hero Electric Optima HX - फोटो : Hero Electric
इस लक्ष्य को हासिल करने में मदद के लिए दोनों कंपनियां हीरो इलेक्ट्रिक के स्वामित्व वाले लुधियाना प्लांट के विस्तार की दिशा में काम करेंगी। इस संयुक्त उद्यम के हिस्से के रूप में, दोनों कंपनियां संयुक्त रूप से इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के उत्पादन के लिए प्लेटफॉर्म साझा करेंगी और सप्लाई चेन (आपूर्ति श्रृंखला) का विकास भी करेंगी।

इस डील के मुताबिक, महिंद्रा समूह Hero Electric के Optima (ऑप्टिमा) और NYX (एनवाईएक्स) स्कूटरों का निर्माण निर्माता की पीथमपुर प्लांट में करेगा। 
mahindra hero electric join venture Electric two-wheeler manufacturer Hero Electric announces joint venture with Mahindra Group to manufacture electric vehicles for India together
Hero Electric Optima ER and Nyx ER - फोटो : Hero
हीरो इलेक्ट्रिक के प्रबंध निदेशक नवीन मुंजाल ने कहा, "महिंद्रा समूह कई वर्षों से इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स और फोर-व्हीलर्स में अग्रणी रहा है, जबकि उपभोक्ता और बी 2 बी सेगमेंट में ईवी में भी एंट्री कर रहा है। 

इस साझेदारी के साथ, हम मांग को पूरा करने के लिए अपनी मैन्युफेक्चरिंग क्षमताओं को और बढ़ाना चाहते हैं और देश में नए केंद्रों तक पहुंचने के लिए महिंद्रा समूह की मजबूत सप्लाई चेन का इस्तेमाल करना चाहते हैं। हम नजदीकी भविष्य में उनके साथ और अधिक तालमेल बनाने की उम्मीद करते हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
mahindra hero electric join venture Electric two-wheeler manufacturer Hero Electric announces joint venture with Mahindra Group to manufacture electric vehicles for India together
Mahindra Electric Scooter Peugeot E-Ludix - फोटो : For Reference Only
महिंद्रा एंड महिंद्रा में ऑटो और फार्म सेक्टर के कार्यकारी निदेशक राजेश जेजुरिकर ने कहा, "मैं पारस्परिक रूप से लाभकारी आधार पर महत्वपूर्ण मूल्य निर्माण देखता हूं और इस साझेदारी को अपने स्पष्ट वादे को पूरा करने के लिए तत्पर हूं।"

यह जॉइन्ट वेंचर महिंद्रा के स्वामित्व वाली Peugeot Motocycles (प्यूजो मोटोसायकल्स) के पोर्टफोलियो के इलेक्ट्रिफिकेशन की दिशा में भी काम करेगा। जेजुरिकर ने कहा, "दुनिया के कई क्षेत्रों और विशेष रूप से यूरोप में ईवी मोबिलिटी स्पेस में Peugeot Motocycles की महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं।"
विज्ञापन
mahindra hero electric join venture Electric two-wheeler manufacturer Hero Electric announces joint venture with Mahindra Group to manufacture electric vehicles for India together
महिंद्रा - फोटो : PTI
दोनों कंपनियों का लक्ष्य नए उत्पादों और टेक्नोलॉजी के निर्माण के लिए आरएंडडी टीमों के बीच ज्ञान साझा करने के लिए संचार का एक सहज चैनल बनाना है। यह भारतीय और वैश्विक बाजारों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास में मदद मिलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed