{"_id":"679347bf4c63ecfdc507432d","slug":"mahindra-dismisses-claims-of-be-6-electric-suv-stalled-due-to-sensor-failure-after-accident-2025-01-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahindra BE 6 Accident: महिंद्रा ने सेंसर की खराबी के कारण वाहन रुकने के दावे को किया खारिज, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mahindra BE 6 Accident: महिंद्रा ने सेंसर की खराबी के कारण वाहन रुकने के दावे को किया खारिज, जानें पूरा मामला
Fri, 24 Jan 2025 01:26 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:26 PM IST
सार
मॉडर्न कारों में फीचर्स की भरमार होती है। क्या यह वरदान है या फिर अभिशाप? पिछले हफ्ते हैदराबाद में एक छोटी सी सड़क दुर्घटना में महिंद्रा BE 6 इलेक्ट्रिक एसयूवी के बंद हो जाने के बाद इस पर बहस शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Mahindra BE 6 Accident
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडर्न कारों में फीचर्स की भरमार होती है। क्या यह वरदान है या फिर अभिशाप? पिछले हफ्ते हैदराबाद में एक छोटी सी सड़क दुर्घटना में महिंद्रा BE 6 इलेक्ट्रिक एसयूवी के बंद हो जाने के बाद इस पर बहस शुरू हो गई है। BE 6 के मालिक के अनुसार, दुर्घटना में EV के सेंसर क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसके कारण यह बंद हो गई। इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें इंटरनेट यूजर्स ने सवाल उठाए कि आधुनिक कार तकनीक से लैस वाहनों में अन्य कारों की तुलना में ब्रेकडाउन की संभावना ज्यादा होती है। हालांकि, महिंद्रा ने अपने स्पष्टीकरण के साथ इस थ्योरी को खारिज कर दिया है।
Mahindra Rise at Auto Expo 2025
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा ने जारी किया बयान
महिंद्रा ने हैदराबाद में BE 6 इलेक्ट्रिक SUV के दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में एक बयान जारी किया है। बयान के अनुसार, कंपनी ने महिंद्रा BE 6 पर सेंसर की नाकामी के दावों को 'निराधार और गलत' बताया है।
कार निर्माता द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, "हम स्पष्ट रूप से कहते हैं कि ये दावे निराधार और गलत हैं। वाहन का रुकना किसी सेंसर की नाकामी से संबंधित नहीं था जैसा कि वीडियो में दावा किया जा रहा है। टक्कर के बाद, कार को तुरंत सड़क के किनारे ले जाया गया, जिससे इसकी कार्यक्षमता स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हुई। यह देखते हुए कि टक्कर हुई थी, वाहन को निरीक्षण के लिए डीलरशिप पर उचित रूप से ले जाया गया।"

Mahindra BE 6 Electric SUV at Auto Expo 2025
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा BE 6 दुर्घटना: क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रही महिंद्रा BE 6 में मामूली दुर्घटना हुई थी, जब डैटसन कार ने इलेक्ट्रिक SUV को पीछे से टक्कर मार दी थी। घटना के वायरल वीडियो के अनुसार, डैटसन गो+ की टक्कर महिंद्रा BE 6 इलेक्ट्रिक एसयूवी से हुई और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दूसरी ओर, महिंद्रा BE 6 ने टक्कर को बहुत अच्छे से झेला, बस इसके पिछले बंपर पर मामूली नुकसान हुआ।
कहानी में मोड़ तब आया जब वीडियो में दावा किया गया कि डैटसन गो+ चलाने लायक थी और उसे आगे की जांच के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया। वहीं, BE 6 के बारे में कहा गया कि वह एक सेंसर की वजह से ठीक से काम नहीं कर रही थी। जिसकी वजह से कार को टक्कर के बाद चलाया नहीं जा सका।

Mahindra BE 6 Electric SUV
- फोटो : Mahindra
सोशल मीडिया पर जमकर खिंचाई
सोशल मीडिया Reddit के यूजर ने लिखा, "महिंद्रा BE6 में कोई नुकसान नहीं दिखाई देता और इसकी बनावट बेहतरीन है। टक्कर वाली जगह पर बस मामूली खरोंचें हैं। उस डैटसन ने उनकी कार के सेंसर को नुकसान पहुंचाया और यह पूरी तरह से वहीं फंस गई। अब कल्पना करें कि आप ट्रैफिक में हैं और किसी ने पीछे से टक्कर मार दी है। और आप 'फाइटर जेट केबिन' में फंस गए हैं, जबकि दूसरे लोग ट्रैफिक को और ज्यादा रोकने के लिए आपको घूर रहे हैं।"
इस घटना ने कई मीम्स की झड़ी लगा दी। जिसमें कई लोगों ने तकनीक पर सवाल उठाए और कहा कि आधुनिक कारें बहुत जटिल हो गई हैं। और इन जटिलताओं ने उन्हें काफी कमजोर बना दिया है। हालांकि महिंद्रा के बयान से बात अब साफ हो जानी चाहिए।

View this post on Instagram
विज्ञापन
Mahindra BE 6 Electric SUV
- फोटो : Mahindra
Mahindra BE 6: कीमत, रेंज और फीचर्स
महिंद्रा BE 6 पिछले साल नवंबर में कार निर्माता द्वारा लॉन्च की गई दो लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। BE 6 इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत लगभग 20 लाख रुपये से 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। 59 kWh या 79 kWh की बैटरी से लैस, BE 6 को एक बार चार्ज करने पर 682 किलोमीटर तक की रेंज के साथ पेश किया जाता है। इसने अपने कई एडवांस्ड फीचर्स जैसे लेवल 2 ADAS तकनीक, हेड-अप डिस्प्ले (HuD), रिमोट कंट्रोल के साथ ऑटो पार्क असिस्ट के साथ संभावित खरीदारों का ध्यान आकर्षित किया है।