हाल ही में महाराष्ट्र में शिवसेना ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के साथ मिल कर राज्य में सरकार बनाई है और पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे राज्य के 19वें मुख्यमंत्री बने हैं। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के शौकीन रह चुके उद्धव ठाकरे को गाड़ियों को भी शौक रहा है। उनके बेटे आदित्य ठाकरे को कई बार शानदार लग्जरी गाड़ियों में देखा गया है। आईए जानते हैं ठाकरे परिवार की फेवरेट गाड़ियों के बारे में...
ठाकरे परिवार के पास हैं एक से बढ़ कर एक शानदार कारें, आदित्य को है नीले रंग से प्यार!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे Mercedes-Benz GL-Class का इस्तेमाल करते हैं। जर्मन कार कंपनी मर्सिडीज बेंज की यह फ्लैगशिप एसयूवी है। कंपनी की सबसे महंगी गाड़ियों में शामिल इस कार में कई खास फीचर हैं। वहीं उद्धव ठाकरे को कई मौकों पर इस खास सफेद रंग की GLS में देखा गया है। हालांकि मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी आधिकारिक गाड़ी नहीं होगी, क्योंकि उनकरे पूर्ववर्ती सीएम बुलैटप्रूफ टाटा सफारी का इस्तेमांल करते थे और शायद वे भी इसी कार का प्रयोग करेंगे।
BMW 5 GT
उद्धव ठाकरे के पुत्र और 29 वर्षीय युवा विधायक आदित्य ठाकरे ने विधानसभा चुनावों के दौरान चुनाव आयोग को दिये शपथ पत्र में बताया था कि उनके पास पुरानी BMW 5GT है, जिसकी कीमत 6.5 लाख रुपये है। ब्लू लगून रंग की BMW कार में उन्हें कई बार स्पॉट किया जा चुका है। यहां तक कि चुनाव प्रचार के दौरान भी उन्हें इस कार में देखा गया था।
Land Rover Range Rover
वहीं आदित्य ठाकरे को लगता है कि नीले रंग से बेहद प्यार है। उनके पास ब्लू लगून BMW के अलावा दो करोड़ की कीमत वाली गहरे नीले रंग की लैंड रोवर रेंज रोवर भी है। सेलीब्रिटीज के गैराज में यह कार बेहद कॉमन है। वहीं पिछले साल उनकी कार यह बेहद चर्चा में रही थी। पिछले साल अगस्त 2018 को उनकी इस लग्जरी कार में कई बार पंचर होने की खबरें सामने आई थीं, नासिक जाने के दौरान उनकी कार के तीन टायर पंचर हो गए थे।
राज ठाकरे Mercedes Benz S-Class
वहीं उद्धव ठाकरे के चचेरे बाई और महाराष्ट्र नवनिर्मांण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के पास मर्सिडीज की सबसे लग्जीरियस सेडान कार है। कई बार वह इस कार को खुद चलाते हुए या कई बार पीछे बैठे स्पॉट हो चुके हैं। देश के नए नेताओं और सेलीब्रिटीज के पास यह कार है।