फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2022 Kia Seltos Facelift: अगले महीने लॉन्च होगी किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट, मिल सकते हैं छह एयरबैग, लेवल-2 ADAS

Mon, 25 Jul 2022 03:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 25 Jul 2022 03:15 PM IST
सार

2022 Kia Seltos facelift (2022 किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट) को हाल ही में दक्षिण कोरियाई बाजार में लॉन्च किया गया है। एक ताजा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अपडेटेड सेल्टोस को भारत में अगले महीने यानी अगस्त 2022 में लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
Kia Seltos Facelift 2022 may Launch in August in India Check expected features specifications interior
2022 Kia Seltos Facelift - फोटो : Kia
2022 Kia Seltos facelift (2022 किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट) को हाल ही में दक्षिण कोरियाई बाजार में लॉन्च किया गया है। एक ताजा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अपडेटेड सेल्टोस को भारत में अगले महीने यानी अगस्त 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इंडिया-स्पेक मॉडल दक्षिण कोरिया में बिकने वाले मॉडल से अलग होगा। नए मॉडल में ज्यादातर कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे और कुछ फीचर्स अपग्रेड भी होंगे। नई सेल्टोस के मौजूदा इंजन सेटअप के साथ आने की संभावना है। दक्षिण कोरियाई बाजार में नई 2022 Kia Seltos facelift एसयूवी मॉडल की कीमत 20.6 मिलियन वोन से शुरू होती है, जो करीब 12.57 लाख रुपये है। 
Kia Seltos Facelift 2022 may Launch in August in India Check expected features specifications interior
2022 Kia Seltos Facelift - फोटो : Kia
लुक और डिजाइन
सामने की तरफ, नई सेल्टोस फेसलिफ्ट में ट्विन हेडलैंप क्लस्टर और एलईडी डीआरएल के साथ एक नीचा ग्रिल है। फ्रंट बम्पर में थोड़ा बदलाव किया गया है और एक नई फॉक्स स्किड प्लेट है। नए डिजाइन किए गए अलॉय व्हील्स के अलावा इसके साइड प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पीछे की तरफ, SUV में अपडेटेड बंपर और नए टेललैंप्स हैं। इंडिया-स्पेक मॉडल कोरिया में बेचे जाने वाले वर्जन की तुलना में थोड़ा छोटा और ऊंचा है। 
Kia Seltos Facelift 2022 may Launch in August in India Check expected features specifications interior
2022 Kia Seltos Facelift - फोटो : Kia
फीचर्स
एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो इसमें मिलने वाला ऑल-ब्लैक और कारमेल इंटीरियर थीम स्पोर्टी दिखती है। इसका ग्रेविटी वैरिएंट मिडनाइट ग्रीन कलर स्कीम में आता है। नई 2022 किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट (कोरियाई-स्पेक) ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), नई कलर स्कीम, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अपडेटेड UVO कनेक्टेड कार टेक से लैस है।

सेफ्टी फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक SUV को भारत में पैनोरमिक सनरूफ और 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड तौर पर) मिल सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो नई सेल्टोस सरकार के नए सुरक्षा नियम को पूरा करेगी, जिसमें 8 लोगों के बैठने की क्षमता वाले सभी वाहनों के लिए 6 एयरबैग अनिवार्य किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kia Seltos Facelift 2022 may Launch in August in India Check expected features specifications interior
2022 Kia Seltos Facelift - फोटो : Kia
इंजन और पावर
भारतीय बाजार में, नई सेल्टोस अपने मौजूदा इंजन सेटअप को बनाए रख सकती है। जिसमें 114 bhp, 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 138 bhp, 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल और 114 bhp, 1.5-लीटर टर्बो डीजल यूनिट शामिल है। मिड-लाइफ अपडेट के साथ, एसयूवी में माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है जो इसे और ज्यादा ईंधन कुशल बनाएगी, यानी एसयूवी का माइलेज बढ़ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed