फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kia Motors पहली बार अपनी कार पर दे रही है डिस्काउंट, दो लाख रुपये तक की छूट के साथ कम EMI का ऑफर

Tue, 08 Sep 2020 05:00 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 08 Sep 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
Kia Motors is offering discount on its MPV Kia Carnival for the first time, offer low EMI with discounts of up to two lakh rupees
Kia Carnival Auto Expo 2020 - फोटो : PTI (File)

किआ मोटर्स अभी तक देश में दो कारें पेश कर चुकी है और तीसरी कार सोनेट की लॉन्चिंग 18 सितंबर को है। लेकिन कंपनी ने अभी तक अपनी किसी भी कार पर डिस्काउंट ऑफर नहीं किया है। लेकिन फेस्टिव सीजन को देखखते हुए किआ अपनी प्रीमियम एमपीवी कार पर जबरदस्त छूट ऑफर कर रही है। खास बात यह है कि इस कार को 2020 के ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया गया था।


 

Kia Motors is offering discount on its MPV Kia Carnival for the first time, offer low EMI with discounts of up to two lakh rupees
Kia Carnival MPV - फोटो : Kia

3828 कार्निवल बिकीं

दरअसल किआ मोंटर्स अपनी प्रीमियम एमपीवी कार किओ कार्निवल पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। किआ सेल्टोस के बाद यह किआ की दूसरी गाड़ी थी। वहीं इसकी शुरुआती कीमत 25 लाख रुपये है। हालांकि कंपनी की शुरुआत में ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया भी मिली और पहले ही दिन कंपनी ने 1400 से ज्यादा कार्निवल की बुकिंग भी की। लेकिन लॉकडाउन के चलते कार्निवल की बिक्री पर गहरा असर पड़ा और बाकी ऑटो कंपनियों की तरह इसकी भी बिक्री प्रभावित हुई। जनवरी में कार्निवल की 450, फरवरी में 1620, मार्च में 1117, अप्रैल में 0, मई में 50, जून में 161, जुलाई में 232 और अगस्त में 198 कार्निवल की बिक्री हुई। कंपनी ने इस दौरान 3828 कार्निवल कारें बेची हैं।
 

Kia Motors is offering discount on its MPV Kia Carnival for the first time, offer low EMI with discounts of up to two lakh rupees
Kia Carnival MPV - फोटो : अमर उजाला

क्या है छूट

वहीं कंपनी अब ग्राहकों को लुभाने के लिए किआ कार्निवल पर 2.1 लाख रुपये तक की छूट और फायदे दे रही है। इस ऑफर में 46 हजार रुपये तक का कारपोरेट डिस्काउंट, 80 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 48 हजार रुपये की कीमत वाला 3-साल तक अनलिमिटेड किमी मेंटेनेंस पैकेज के अलावा प्रेस्टीज और प्रीमियम वेरियंट के साथ 36 हजार रुपये की कीमत वाला रिअर सीट एंटरटेनमेंट यूनिट दे रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kia Motors is offering discount on its MPV Kia Carnival for the first time, offer low EMI with discounts of up to two lakh rupees
Kia Carnival MPV - फोटो : अमर उजाला

तीन ईएमआई प्लान

इन ऑफर्स के अलावा कंपनी कार्निवल पर ईएमआई प्लान भी ऑफर कर रही है। इस ईएमआई हॉलिडे प्लान के तहत ग्राहकों को पहली ईएमआई चुकाने में 90 दिन की छूट मिलेगी। यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए लॉन्च किया गया है, जो कोविड 19 के चलते वित्तीय दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।

वहीं फ्लेक्सिबल ईएमआई ऑप्शन में ग्राहकों को हर साल तीन ईएमआ को 50 फीसदी तक कम कराने की सुविधा मिलेगी। ताकि ग्राहकों की ईएमआई बाउंस न हों और उन्हें कैश की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

इसके अवावा कंपनी ने लो ईएमआई प्लान भी पेश किया है। इसमें कंपनी पहले छह महीनों के लिए एक लाख रुपये पर 787 रुपये की ईएमआई चुकानी पड़ेगी। यह विकल्प उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद होगा जो इस समय धन की कमी से जूझ रहे हैं।
 

विज्ञापन
Kia Motors is offering discount on its MPV Kia Carnival for the first time, offer low EMI with discounts of up to two lakh rupees
Kia Carnival Auto Expo 2020 - फोटो : PTI (File)

24.95 लाख रुपये है शुरुआती कीमत

किआ कार्निवल तीन वेरिएंट- प्रीमियम, प्रेस्टीज और लीमोजिन में आती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 24.95 लाख रुपये से 33.95 लाख रुपये के बीच है। इस कार में 7-सीटर (स्टैंडर्ड), 8-सीटर (प्रीमियम ट्रिम) और 9-सीटर (प्रेस्टीज ट्रिम) का विकल्प मिलता है। इसके अलावा इसमें वीआईपी सीटें, डुअल पैनल इलेक्ट्रिक सनरूफ, ट्राइजोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्मार्ट एयर प्यूरीफायर और पावर स्लाइडिंग दरवाजों के अलावा यूवीओ कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के साथ 37 यूनीक फीचर्स मिलते हैं।     
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed