कहते हैं कुछ चीज़ों की वैल्यू कभी कम नहीं होती, बल्कि समय के साथ और भी बढ़ जाती है। आज कल मार्किट में एक से बढ़कर एक एडवांस्ड बाइक्स आ रही हैं, लेकिन इनमें से बहुत से ऐसे मॉडल्स हैं जो कब आते हैं कब जाते हैं कुछ पता नहीं चलता लेकिन कुछ मॉडल्स हमेशा के लिए दिल में बस जाते हैं। यहाँ हम आपको 80 और 90 के दशक की कुछ खास बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए लोग उस वक़्त भी दीवाने थे और आज भी हैं...
{"_id":"5d0c97598ebc3e6f6e4e9599","slug":"indias-most-popular-iconic-bikes-in-history-people-still-so-crazy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं देश की Evergreen बाइक्स, आज भी धड़कता है लोगों का दिल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
ये हैं देश की Evergreen बाइक्स, आज भी धड़कता है लोगों का दिल
Fri, 21 Jun 2019 04:58 PM IST
Bani Kalra
बनी कालरा, अमर उजाला
बनी कालरा, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Fri, 21 Jun 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
Indias most popular iconic bikes
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Yamaha RX 100
Yamaha RX 100
- फोटो : Social
80 और 90 के दशक में Yamaha RX 100 हर युवा की धड़कन हुआ करती थी। इस बाइक ने अपने स्टाइल और साइलेंसर की आवाज़ से सभी दीवाना बनाया था। यामाहा की RX 100 भारत में आईकॉनिक मॉडल रही है, आज भी लोग इसे खरीदने की चाहत रखते हैं। इतिहास के पन्नों को पलट कर देखें तो साल 1976 में आई यह बाइक कुछ ही सालों में लोगों की पसंदीदा बाइक बन गई थी। साल 1976 से 2006 तक इस बाइक का प्रोडक्शेन हुआ था। बाइक में 100cc का 2 स्ट्रोक, , सिंगल सिलेंडर, इंजन लगा था जो 11bhp की पॉवर और 10.39Nm का टॉर्क देता था। इसके अलावा बाइक 4 स्पीड गियर से लैस थी।
Hero Honda Karizma
Hero Honda Karizma
- फोटो : Social
हीरो होंडा ने अपनी पहली स्पोर्ट्स बाइक ‘करिज्मा’ को साल 2003 में लांच किया था, करिज्मा का नाम आज भी लोगों की जुबान पर है। इसका डिजाइन यूथ को सबसे ज्यादा भाता था। करिज्मा को देखकर ही बाद में बाइक में विंग्स लगने शुरु हो गए। इस बाइक में 223cc का इंजन लगा था जो 17.2bhp की पावर देता था करिज्मा की टॉप स्पीड 132 kmph थी। कई बार इस बार में बदलाव किये लेकिन वो बदलाव लोगों को लुभा नहीं सके। फिलहाल बाजार में आपको करिज्मा ZMR नाम से मिल रही है लेकिन वो चार्म इसमें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bajaj Kawasaki Caliber
Bajaj Kawasaki Caliber
- फोटो : Social
हुड़ी बाबा...हुड़ी बाबा...वाला एड तो आपको याद ही होगा, उन दिनों कावासाकी कैलिबर का यह विज्ञापन काफी पॉपुलर हुआ था। मुझे आज भी याद है, बजाज-कावासाकी की जोड़ी ने जब कैलिबर को मार्किट में उतारा तो यह रातों-रात हिट हो गई, लोगो की लाइन शो-रूम में देखने को मिलती थी। अपने सेगमेंट में कैलिबर सबसे दमदार बाइक साबित हुई। बाइक में 111.6cc का इंजन लगा था जो 7.8ps की पावर और 8.1Nm टॉर्क जनरेट करता था। इस बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स लगा था।
विज्ञापन
Rajdoot 350 RD
Rajdoot 350
- फोटो : Social
80-90 के दशक में युवाओं की धड़कन बनी राजदूत 350 काफी पावरफुल बाइक्स में शुमार थी। हमारे पड़ोस वाले अंकल जी के पास तो आज भी यह बाइक है और वो इसे किसी भी कीमत पर बहकना नहीं चाहते यह इतनी आरामदायक बाइक थी की घंटो इसकी राइड करने से भी थकान नहीं होती थी, बाइक में 347cc का 2 स्ट्रोक इंजन लगा था जो 31bhp की पॉवर और 32.3Nm का टॉर्क मिलता है। इसके अलावा बाइक 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस थी और इसकी टॉप स्पीड 160 किमी प्रति घंटा थी।