{"_id":"5cf4c5abbdec2207863ac8f8","slug":"hyundai-registers-5-6-per-cent-sales-decline-in-may-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत में Hyundai की बिक्री गिरी, दिवाली पर नई Grand i10 लांच के लिए तैयार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
भारत में Hyundai की बिक्री गिरी, दिवाली पर नई Grand i10 लांच के लिए तैयार
ऑटो न्यूज़, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
hyundai sales may 2019
- फोटो : Google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हुंडई मोटर इंडिया ने हाल ही में अपनी नई Venue को लांच कर दिया है और इस गाड़ी को लोगों का काफी अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है। खैर हुंडई ने अपनी मई महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी कर है। घरेलू बाजार में हुंडई ने पिछले महीने (मई 2019) में कुल 42,502 गाड़ियां बेचीं। जबकि बीते साल मई महीने में कंपनी की कुल 45,008 गाड़ियां बिकीं थी। ऐसे में इस बार कंपनी की बिक्री में 5.6 फीसदी की कमी आई।
जहां घरेलू बाजार में हुंडई की बिक्री गिरी है तो वही एक्सपोर्ट में ककंपनी को 50.8 फीसदी की जबरदस्त बढ़त मिली है। कंपनी ने मई 2019 में 16,600 गाड़ियों को एक्सपोर्ट किया है। जबकि बीते साल मई महीने में कंपनी ने 11,008 गाड़ियों को एक्सपोर्ट किया था।
कुल बिक्री में 5 फीसदी की बढ़त
3 of 4
Hyundai car discount
- फोटो : Google
जहां घरेलू बाजार में हुंडई की बिक्री गिरी तो वही एक्सपोर्ट में कंपनी को फायदा हुआ है। लेकिन घरेलू बिक्री और एक्सपोर्ट को मिला लिया जाए तो कंपनी ने मई 2019 में कुल 59,102 गाड़ियों की बिक्री करके 5.5 फीसद की बढ़त हांसिल की है। जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 56,016 यूनिट्स का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
नई Grand i10 लाने की तैयारी
4 of 4
Hyundai Grand i10 facelift
- फोटो : Google
हुंडई के मुताबिक उसकी नई Grand i10 इस साल दिवाली के आस-पास भारत में लांच की जायेगी। इस बार नया मॉडल काफी मॉडर्न और कई नए फीचर्स से भी लैस होगा। इस कार को टेस्टिंग के दौरान भी कई बार देखा गया है। नई ग्रैंड आई10 में नया प्लेटफॉर्म मिल सकता है। इसमें मौजूदा वर्जन का 1.2-लीटर Kappa इंजन दिया जाएगा जोकि BS-6 नॉर्म्स के साथ आ सकता है। कार की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा रहने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।