{"_id":"644b5a51667b8150ab0919a1","slug":"hyundai-ioniq-5-ev-delivery-starts-in-india-know-range-price-features-specs-2023-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai Ioniq 5 EV: भारत में शुरू हुई ह्यूंदै आयोनिक 5 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की डिलीवरी, जानें रेंज-फीचर्स-कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai Ioniq 5 EV: भारत में शुरू हुई ह्यूंदै आयोनिक 5 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की डिलीवरी, जानें रेंज-फीचर्स-कीमत
Fri, 28 Apr 2023 11:02 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 28 Apr 2023 11:02 AM IST
विज्ञापन
Hyundai Ioniq 5 EV
- फोटो : Hyundai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने हाल ही में ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी ऑल-न्यू इलेक्ट्रिक एसयूवी Ioniq 5 पेश किया था। Hyundai Ioniq 5 EV को 44.95 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, बाद में इसकी कीमतों में 1 लाख रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इस समय अगर आप Hyundai Ioniq 5 EV को खरीदना चाहते हैं तो आपको 45.95 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे। यह सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। ह्यूंदै ने पूरे भारत में Ioniq 5 EV की डिलीवरी शुरू कर दी है। Hyundai Ioniq 5 इस समय बाजार में सबसे अलग लुक वाली कारों में से एक है। यहां आपको बता रहे हैं इस ईवी की खूबियां।
Hyundai Ioniq 5 EV
- फोटो : अमर उजाला
बुकिंग और डिलीवरी
ह्यूंदै मोटर इंडिया ने दो महीने के भीतर Ioniq 5 EV के लिए 650 से ज्यादा बुकिंग हासिल कर ली है। इस कार को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। कार की इंट्रोडक्ट्री कीमत सिर्फ पहले 500 खरीदारों के लिए मान्य थी। जिसके बाद में कंपनी ने ईवी की कीमत 1 लाख रुपये बढ़ा दी और अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 45.95 लाख रुपये है। Hyundai Ioniq 5 EV की डिलीवरी अब पूरे देश में शुरू हो गई है।

बैटरी, रेंज और स्पीड
Ioniq 5 में 72.8 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है और दावा किया जाता है कि यह एक बार फुल चार्जिंग पर 631 किमी (ARAI- प्रमाणित) की रेंज देती है। यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 7.6 सेकेंड में हासिल कर सकती है। यह ह्यूंदै के इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (ई-जीएमपी) पर आधारित है और इसमें एक रियर-एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर है जो 214 बीएचपी का पावर और 350 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 50 kW DC फास्ट चार्जर के जरिए 57 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, Hyundai Ioniq 5 में ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। इसमें दो बड़े 12.3 इंच की स्क्रीन (एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए और दूसरी डिजिटल क्लस्टर के लिए), एक हेड-अप डिस्प्ले, 21 सेफ्टी फीचर्स के साथ ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा कॉलम टाइप शिफ्ट बाय वायर, वीईएसएस, ईपीबी, स्मार्ट टेलगेट, हीटेड आउटसाइड मिरर्स के साथ एलईडी टर्न इंडीकेटर, ह्यूंदै की ब्लूलिंक टेक्नोलॉजी जैसी कई फीचर्स मिलते हैं। कंपनी की अन्य कारों के मुकाबले इसका ग्राउंड क्लियरेंस 163 एमएम है।

मुकाबला
Hyundai Ioniq 5 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर कार का भारतीय बाजार में मुकाबला Kia EV6 (किआ ईवी6), Volvo XC40 Recharge (वॉल्वो एक्ससी40 रिचार्ज), Mini Cooper SE (मिनी कूपर एसई) जैसी कई कारों से है।