Hyundai ने अपनीं पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Kona को भारत में लांच कर दिया है। लेकिन इसकी कीमत उम्मीद से कही ज्यादा है, जीहां Kona की भारत में किम अत 25.30 लाख रुपये रखी गई है।
कई नए फीचर्स से लैस होगी नई Kona
Hyundai की कारें हमेशा फीचर्स लोडेड रहती हैं और नई Kona में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि हुंडई की नई Kona में कई नए फीचर्स को शामिल किया जायेगा। इसमें लगी बैटरी न सिर्फ फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी बल्कि लम्बी दूरी भी तय करेगी ताकि जब भी आप लॉन्ग ड्राइव पर जाए तो सोचना न पड़े
फुल चार्ज में 452 km की माइलेज
3 of 4
Hyundai कोना
- फोटो : hyundai
Hyundai ने इस बात का दावा किया है कि नई इलेक्ट्रिक कोना सिंगल चार्ज पर 452 km की दूरी तय करेगी। खास बात यह है कि इस माइलेज को ARAI ने प्रमाणित है। यह कार में दो इलेक्ट्रिक बैटरी वर्जन 39.2 kWh और 64 kWh बैटरी वर्जन में उतारी जा सकती है। DC फास्ट चार्जर की मदद से Kona सिर्फ 54 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी। जबकि AC चार्जर के जरिए इसके फुल चार्ज होने में करीब 6 घंटे का समय लग सकता है।
भारत में बनेगी Kona
4 of 4
Hyundai Kona new york motor show
पिछले दिनों खबर आई थी कि नई Kona भारत में पूरी तरह कम्पलीट्ली बिल्ट यूनिट (CBU) के रूप में आएगी। लेकिन अब Hyundai ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि नई Kona इलेक्ट्रिक कार को स्थानीय रूप से भारत के चेन्नई प्लांट में मैन्युफैक्चर करेगी। अब चूंकि यह भारत में ही बनेगी तो लिहाजा इसकी कीमत भी कम होगी ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि Kona की कीमत 20 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।