फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Humid Smell in Car: कार के अंदर आती सीलन और बदबू से कैसे पाएं छुटकारा, जानें आसान और असरदार तरीके

Tue, 15 Jul 2025 08:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 08:28 PM IST
सार

सीलन की वजह से सिर्फ खिड़कियां धुंधली नहीं होतीं, बल्कि धीरे-धीरे इससे कार के इंटीरियर को भी नुकसान हो सकता है। सीलन की वजह से कार में फफूंदी लग सकती है और बदबू भी आने लगती है। लेकिन चिंता की जरूरत नहीं। कुछ आसान उपाय अपनाकर आप इस परेशानी से बच सकते हैं।

विज्ञापन
how to remove humid smell from car car tips and tricks in hindi
Representative Image - फोटो : Jeep India
बरसात के मौसम में जब आप कार में बैठते हैं और आपका सामना होता है धुंधली खिड़कियों, भीगी सीटों और अंदर फैली सीलन वाली हवा से। तो ये अनुभव किसी का भी मूड खराब कर सकता है। बारिश, नमी या गीले जूतों की वजह से कार के अंदर सीलन जमना आम बात है। लेकिन यही नमी कई बार ड्राइविंग को भी असुरक्षित बना देती है।


सीलन की वजह से सिर्फ खिड़कियां धुंधली नहीं होतीं, बल्कि धीरे-धीरे इससे कार के इंटीरियर को भी नुकसान हो सकता है। सीलन की वजह से कार में फफूंदी लग सकती है और बदबू भी आने लगती है। लेकिन चिंता की जरूरत नहीं। कुछ आसान उपाय अपनाकर आप इस परेशानी से बच सकते हैं। और अपनी कार को सूखा और बदबू-रहित बनाए रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Tesla Owners in India: भारत में लॉन्च भले अब हुई, लेकिन इन चार लोगों के गैराज में पहले से खड़ी है टेस्ला की इलेक्ट्रिक कार
how to remove humid smell from car car tips and tricks in hindi
Car AC Tips - फोटो : Freepik
कार का डिफॉगर और एसी करें ऑन, धुंध का सबसे आसान इलाज
अगर आपकी कार की खिड़कियां बार-बार धुंधली हो रही हैं, तो तुरंत डिफॉगर या फ्रंट और रियर डिमिस्टर चालू करें। इसके साथ कार का एयर कंडीशनर भी ऑन करें, चाहे सर्दी हो या गर्मी। AC हवा से नमी खींचता है, जिससे शीशे जल्दी साफ होते हैं और आपको ड्राइविंग में परेशानी नहीं होती।

यह भी पढ़ें - FASTag: अगर आप किसी दूसरे का फास्टैग अपनी कार में लगा रहे हैं, तो संभल जाएं, नियम तोड़ने पर लगेगा भारी जुर्माना
how to remove humid smell from car car tips and tricks in hindi
Car Windshield Fog - फोटो : Freepik
सिलिका जेल या डीह्यूमिडिफायर बैग का इस्तेमाल करें
जैसे आप जूतों के डिब्बे में मिलने वाले सिलिका जेल पैकेट्स देखते हैं, वैसे ही इन्हें आप कार में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें सीट के नीचे या डैशबोर्ड पर रखें — ये कार के अंदर की अतिरिक्त नमी को सोख लेते हैं। चाहें तो खासतौर पर कार के लिए बनाए गए डीह्यूमिडिफायर बैग भी बाजार में मिल जाते हैं, जो बरसात में बहुत फायदेमंद रहते हैं।

यह भी पढ़ें - VinFast India: विनफास्ट VF7 और VF6 इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग शुरू, अगस्त में होगी लॉन्चिंग, जानें डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन
how to remove humid smell from car car tips and tricks in hindi
Car Driving Tips - फोटो : Freepik
जब मौका मिले, कार को हवा लगवाएं
जैसे ही मौसम साफ हो या धूप निकले, कार के दरवाजे और खिड़कियां थोड़ी देर के लिए खोल दें। इससे ताजा हवा अंदर जाएगी और जमा हुई नमी बाहर निकल जाएगी। अगर मुमकिन हो तो कार को धूप में पार्क करें। इससे कार का इंटीरियर प्राकृतिक रूप से सूख जाएगा और बदबू भी दूर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें - Kia Carens Clavis EV: किआ कैरेंस क्लैविस ईवी हुई भारत में लॉन्च, 490 किमी की रेंज, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन
how to remove humid smell from car car tips and tricks in hindi
car windshield - फोटो : Freepik
भीगी चीजें तुरंत कार से बाहर करें
भीगे हुए छाते, जूते या मैट - ये सब नमी लाने के सबसे बड़े कारण हैं। कार में बैठने से पहले जूतों से पानी झाड़ लें और अगर मैट्स या टॉवल भीग गए हों तो उन्हें तुरंत बाहर निकालकर सूखने के लिए रख दें। कार को साफ और व्यवस्थित रखने से सीलन जमा होने की गुंजाइश भी कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Car Safety: अगर परिवार की सुरक्षा है आपकी प्राथमिकता, तो इन 5 कारों से बनाएं दूरी,  GNCAP ने दी बेहद कम रेटिंग
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed