फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Traffic Jam: ट्रैफिक जाम में हो जाता है समय बर्बाद? इन टिप्स से बचाएं अपना कीमती समय

Tue, 05 Sep 2023 10:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 05 Sep 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
how can we avoid traffic jams in metro cities solutions of traffic jam
Traffic Jam - फोटो : PTI

ट्रैफिक जाम की समस्या से बड़े ही नहीं बल्कि छोटे शहर भी जूझते हैं। लेकिन बड़े शहरों में यह एक संकट का रूप लेने लगा है। इसकी कई कारणों में सबसे प्रमुख यहां वाहनों की संख्या का ज्यादा होना भी है। देश के बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम बहुत ज्यादा देखने को मिलता है। लोग घंटों जाम में फंस जाते हैं। जिसके कारण सुबह दफ्तर जाने के समय वे काम या मीटिंग के लिए देर से पहुंचते हैं। वहीं, शाम को ट्रैफिक की समस्या उनके घर पहुंचने और सुकून के पल को कुछ कम कर देता है।



ट्रैफिक में फंसने से कई नुकसान होते हैं क्योंकि इससे आपका समय और ईंधन दोनों बर्बाद होता है। ट्रैफिक जाम में वाहन चलाना चालकों और यात्रियों दोनों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। लेकिन आप सड़कों पर निकलना बंद नहीं कर सकते हैं। यहां हम आपको ट्रैफिक जाम से बचने के लिए आप कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिसका इस्तेमाल कर आपको फायदा हो सकता है।

how can we avoid traffic jams in metro cities solutions of traffic jam
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
ट्रैफिक रिपोर्ट चेक करें
अपनी यात्रा शुरू करने से पहले, स्थानीय समाचार चैनलों पर ट्रैफिक रिपोर्ट देखें। इस तरह, आपको पहले से पता चल जाएगा कि किन मार्गों पर ट्रैफिक भीड़ हो सकती है या समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए आपको किन रास्तों से बचना चाहिए। इसके साथ ही क्विक अपडेट के लिए ट्रैफिक पुलिस के ट्विटर हैंडल और स्थानीय चैनलों को फॉलो करना एक अच्छा ऑप्शन है। इससे आपको अपने रूट की पहले से योजना बनाने में मदद मिलेगी।
how can we avoid traffic jams in metro cities solutions of traffic jam
For Reference Only - फोटो : ANI
वैकल्पिक मार्ग खोजें
जहां आपको जाना है वहां जाने के विभिन्न रूट को जानने से आप ट्रैफिक में फंसने से बच सकते हैं। जब आप विभिन्न रूट को जानते हैं, तो आप किसी जगह पर ट्रैफिक की स्थिति को देखकर अपना रास्ता बदल सकते हैं। वैकल्पिक मार्गों को जानने से आपको अपने गंतव्य तक तेज या छोटे रूट लेने में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how can we avoid traffic jams in metro cities solutions of traffic jam
Traffic Jam - फोटो : PTI
व्यस्त समय में बाहर जाने से बचें
जब तक बहुत जरूरी न हो, पीक ऑवर्स के दौरान अपने वाहन को बाहर निकालने से बचें। जैसे कि जब ऑफिस जाने वाले लोग सड़क पर हों तब घर से वाहन न निकालें। सड़कों के भीषण ट्रैफिक में फंसने से बचने के लिए आप पहले से ही अपनी यात्रा को देरी से करने या सुबह जल्दी निकलने की योजना बना सकते हैं। ऑफिस जाते समय, आप घर से थोड़ा जल्दी या ऑफिस से थोड़ी देर बाद निकलने की कोशिश कर सकते हैं। इस तरह, आप वास्तव में यात्रा करते समय अपने कीमती समय को बचा पाएंगे।
विज्ञापन
how can we avoid traffic jams in metro cities solutions of traffic jam
Traffic Jam - फोटो : Social Media
ट्रैफिक एप का इस्तेमाल करें
ऐसे कई एप हैं जो रीयल-टाइम ट्रैफिक की निगरानी करने में मदद करते हैं। ऐसे ज्यादातर एप में ट्रैफिक की स्थिति देखने के लिए रियल टाइम कैमरा फीड होता है। यह चलते-फिरते आपका रूट तय करने में फायदेमंद साबित हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed