फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda offers: कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद होंडा दे रही है बंपर डिस्काउंट, सिटी, अमेज, जैज और WR-V खरीदने पर होगा इतना फायदा

Mon, 06 Jun 2022 04:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 06 Jun 2022 04:19 PM IST
सार

Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) ने भारत में ग्राहकों के लिए जून के महीने में अपनी कारों पर भारी छूट का एलान किया है।

विज्ञापन
honda offers 2022 honda car offers june 2022 honda cars india news in hindi
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) ने भारत में ग्राहकों के लिए जून के महीने में अपनी कारों पर भारी छूट का एलान किया है। जापानी कार निर्माता ने पिछले महीने लॉन्च किए गए लेटेस्ट मॉडल Honda City Hybrid e:HEV (होंडा सिटी हाइब्रिड ई: एचईवी) को छोड़कर, देश में पेश किए गए अपने मौजूदा लाइनअप पर छूट का एलान किया है। Jazz (जैज) हैचबैक और WR-V (डब्ल्यूआर-वी) एसयूवी के अलावा कंपनी अपनी लोकप्रिय सेडान City (सिटी) और Amaze (अमेज) सेडान जैसी कारों पर भी पूरे महीने ऑफर दे रही है। मॉडल और वैरिएंट्स के आधार पर 27,400 रुपये तक की छूट दी जा रही है। 
honda offers 2022 honda car offers june 2022 honda cars india news in hindi
2020 Honda WR-V Facelift - फोटो : Honda
होंडा कार्स इंडिया द्वारा अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी के कुछ दिनों बाद ही यह घोषणा की गई है। जून के बाद से, होंडा ने अपने मॉडलों की कीमतों में 20,000 तक की बढ़ोतरी की है। सबसे बड़ी बढ़ोतरी चौथी पीढ़ी की होंडा सिटी मिड-साइज सेडान पर की गई है। 
honda offers 2022 honda car offers june 2022 honda cars india news in hindi
New honda city 2020 - फोटो : File Photo
मिड-साइज सेडान सिटी की पांचवीं पीढ़ी मॉडल पर सबसे बड़ी छूट की घोषणा की गई है, जिसमें 27,400 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। पांचवीं पीढ़ी की होंडा सिटी पर मिलने वाली छूट में कॉर्पोरेट छूट, लॉयल्टी बोनस, एक्सचेंज डिस्काउंट और 5,000 रुपये की नकद छूट शामिल है। लॉयल्टी एक्सचेंज बोनस के तहत 7,000 रुपये के बेनिफिट्स पाने का विकल्प भी है। नकद छूट के साथ-साथ 5,400 रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज भी चुन सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
honda offers 2022 honda car offers june 2022 honda cars india news in hindi
Honda City BS6 - फोटो : For Reference Only
चौथी पीढ़ी की सिटी सेडान पर भी 12,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। ऑफर के तहत 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और 7,000 रुपये का लॉयल्टी एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
honda offers 2022 honda car offers june 2022 honda cars india news in hindi
Honda Jazz BS6 2020 - फोटो : Honda
Honda की प्रीमियम हैचबैक Jazz पर दूसरा सबसे बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। होंडा अपनी इस लोकप्रिय हैचबैक कार पर 27,000 रुपये तक की छूट दे रही है। इनमें नकद छूट, एक्सचेंज डिस्काउंट और 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस शामिल है। नकद छूट के बजाय 6,000 रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज भी चुन सकते हैं। जैज पर  4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 7,000 रुपये तक का लॉयल्टी एक्सचेंज बोनस भी ऑफर किया जा रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed