फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda Motorcycle: होंडा ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में शुरू किया निर्यात, अब 38 देशों में कर रही है बिक्री

Wed, 27 Jul 2022 06:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 27 Jul 2022 06:11 PM IST
सार

देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI), होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने बुधवार को अपनी 125 सीसी मोटरसाइकल SP125 (एसपी125) को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड निर्यात करने का एलान किया है।

विज्ञापन
Honda Motorcycle Scooter India starts Exports to Australia New Zealand expands footprint in Oceania region
Honda SP 125 - फोटो : Honda Motorcycle
देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI), होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने बुधवार को अपनी 125 सीसी मोटरसाइकल SP125 (एसपी125) को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड निर्यात करने का एलान किया है। मोटरसाइकल को सीबीयू रूट के जरिए निर्यात किया जाएगा और इसे इन बाजारों में 'सीबी 125एफ' के नाम से बेचा जाएगा।


SP125 की तकरीबन 250 युनिट्स का शिपमेन्ट 22 जुलाई से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को रवाना कर दिया गया है। वर्तमान में एसपी125 का निर्माण होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया के राजस्थान के अलवर स्थित तापुकारा प्लांट में किया जाता है। 
Honda Motorcycle Scooter India starts Exports to Australia New Zealand expands footprint in Oceania region
Honda CB Shine SP 125 BS6 - फोटो : For Reference Only
फीचर्स
होंडा एसपी125 भारत में एचएमएसआई द्वारा लॉन्च की गई पहली बीएस-6 मोटरसाइकल थी। 19 नए पेटेंट एप्लीकेशन्स से लैस एसपी125 में ईएसपी टेक्नोलॉजी से युक्त 125 सीसी एचईटी इंजन है। एसपी 125 में ऐसे कई टेक्नोलॉजी फीचर्स हैं जो इस सेगमेंग में पहली बार पेश किए गए हैं। जैसे फुल डिजिटल मीटर, डिस्टेन्स टू एम्प्टी, एवरेज फ्यूल एफीशिएन्सी, रियल-टाईम फ्यूल एफिशिएन्सी, एलईडी डीसी हैडलैम्प, इंजन स्टार्ट/ स्टॉप स्विच, इंटीग्रेटेड हैडलैम्प बीम/ पासिंग स्विच, ईको इंडीकेटर, गियर पॉजिशन इंडीकेटर। 
Honda Motorcycle Scooter India starts Exports to Australia New Zealand expands footprint in Oceania region
Honda SP 125 BS6 - फोटो : Honda Motorcycle
कंपनी की उम्मीदें
इस उपलब्धि पर बात करते हुए होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेजीडेंट एवं सीईओ, आत्सुशी ओगाता  ने कहा, "भारत में अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर दुनिया भर को सेवाएं प्रदान करने की दीर्घकालिक योजनाओं के तहत एचएमएसआई ने यह कदम बढ़ाया है। एचएममएसआई की भरोसेमंद गुणवत्ता दुनिया के 38 देशों के उपभोक्ताओं को संतोषजनक सेवाएं प्रदान कर रही है, हम विश्वस्तरीय बाजारों में निर्यात का फुटप्रिंट बढ़ाने की योजनाओं के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda Motorcycle Scooter India starts Exports to Australia New Zealand expands footprint in Oceania region
Honda Activa 6G - फोटो : For Reference Only
दुनिया भर में एचएमएसआई का लगातार बढ़ता फुटप्रिंट
होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने अपने पहले मॉडल एक्टिवा के साथ 2001 में भारत से निर्यात शुरू किया। वर्तमान में होंडा 19 दोपहिया मॉडलों के निर्यात पोर्टफोलियो के साथ विभिन्न निर्यात बाजारों में 30 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है, जिनमें एशिया और ओशिनिया, मध्य पूर्व और लैटिन अमेरिका प्रमुख हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed