फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda Amaze: होंडा अमेज के वो टॉप फीचर्स जो मारुति डिजायर, ह्यूंदै ऑरा, टाटा टिगोर में नहीं हैं, जानें डिटेल्स

Thu, 05 Dec 2024 05:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 05 Dec 2024 05:40 PM IST
सार

होंडा ने लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान अमेज के थर्ड जेनरेशन मॉडल को हाल ही में लॉन्च किया है। नई अमेज में कुछ नए फीचर हैं। जिनमें कुछ ऐसे भी हैं जो इसके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी जैसे कि नई मारुति डिजायर, ह्यूंदै ऑरा और टाटा टिगोर में नहीं हैं। यहां देखें कि यह इन मॉडलों के मुकाबले किस तरह बेहतर है।

विज्ञापन
Honda Amaze top features that are not available in Maruti Dzire, Hyundai Aura, Tata Tigor Sedan Cars
2024 Honda Amaze - फोटो : Honda
loader
Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) ने लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान अमेज के थर्ड जेनरेशन मॉडल को 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। नई अमेज के इस लेटेस्ट वर्जन में मौजूदा मॉडल की तुलना में एक अलग डिजाइन देखने को मिलता है। इसके अलावा, इसमें कुछ नए फीचर भी हैं। जिनमें कुछ ऐसे भी हैं जो इसके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी जैसे कि नई मारुति डिजायर, ह्यूंदै ऑरा और टाटा टिगोर में नहीं हैं। यहां देखें कि यह इन मॉडलों के मुकाबले किस तरह बेहतर है।
Honda Amaze top features that are not available in Maruti Dzire, Hyundai Aura, Tata Tigor Sedan Cars
Honda SENSING - फोटो : Honda Cars India
होंडा अमेज: लेवल 2 ADAS सुइट
होंडा सेंसिंग ADAS सुइट के साथ, नई अमेज भारतीय बाजार में यह तकनीक देने वाली सबसे सस्ती कार है। इसमें कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग, ऑटो हाई बीम, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट और रोड डिपार्चर मिटिगेशन जैसे फीचर्स शामिल हैं।
Honda Amaze top features that are not available in Maruti Dzire, Hyundai Aura, Tata Tigor Sedan Cars
2024 Honda Amaze - फोटो : PTI
होंडा अमेज: पैडल शिफ्टर्स
नई अमेज में 1.2-लीटर, चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या CVT ऑटोमैटिक के साथ जोड़ा गया है। AMT ऑटोमैटिक की पेशकश करने वाले अपने प्रतिद्वंद्वियों के उलट, अमेज अपने सेगमेंट में एकमात्र सेडान है जिसमें पैडल शिफ्टर्स का फीचर है, जो इसके CVT वेरिएंट के साथ इंटीग्रेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda Amaze top features that are not available in Maruti Dzire, Hyundai Aura, Tata Tigor Sedan Cars
2024 Honda Amaze - फोटो : PTI
होंडा अमेज: ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस
नई अमेज में 172 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस है, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। यह टाटा टिगोर (170 मिमी), ह्यूंदै ऑरा (165 मिमी) और मारुति डिजायर (163 मिमी) से ज्यादा है। इसका ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस उबड़-खाबड़ इलाकों और स्पीड बंपर पर थोड़ी बेहतर हैंडलिंग में मदद करेगा।
विज्ञापन
Honda Amaze top features that are not available in Maruti Dzire, Hyundai Aura, Tata Tigor Sedan Cars
Honda Amaze Lane Watch Camera - फोटो : Honda Cars India
होंडा अमेज: लेन वॉच कैमरा
अन्य बदलावों के अलावा, तीसरी पीढ़ी की अमेज में होंडा का लेन वॉच कैमरा भी है। यह एक स्मार्ट फीचर है जो ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर की तरह काम करता है। यह ड्राइवर को उन एरिया को देखने में मदद करता है। जिनका कार को रिवर्स करते समय या तीखे मोड़ लेते समय अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। कैमरा इंफोटेनमेंट स्क्रीन पर आस-पास के क्षेत्र का स्पष्ट दृश्य दिखाता है, जिससे पार्किंग और मोड़ना सुरक्षित और आसान हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed