फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pope Francis New Car: इलेक्ट्रिक मर्सिडीज जी-वैगन एसयूवी है पोप फ्रांसिस की नई आधिकारिक कार, जानें इसके फीचर्स

Thu, 05 Dec 2024 03:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 05 Dec 2024 03:38 PM IST
सार

Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने पोप फ्रांसिस को एक नई सवारी की पेशकश की है जो पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है। इस इलेक्ट्रिक वाहन को पोप फ्रांसिस की पसंद के अनुसार कस्टमाइज किया गया है।

विज्ञापन
Pope Francis New Car Popemobile All Electric Mercedes G-Wagon SUV Know Details
Pope Francis receives first Electric SUV Popemobile Mercedes G-Wagon - फोटो : Mercedes-Benz
Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने पोप फ्रांसिस को एक नई सवारी की पेशकश की है जो पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है। जर्मन ऑटो दिग्गज ने एक कार्यक्रम के दौरान वेटिकन को नई popemobile (पोपमोबाइल) के रूप में EQG, या इलेक्ट्रिक G-वैगन SUV सौंपी। इलेक्ट्रिक वाहन को पोप फ्रांसिस की पसंद के अनुसार कस्टमाइज किया गया है। वे धार्मिक शहर में तीर्थयात्रियों से मिलने और उनका अभिवादन करने के लिए इस खुली छत वाली सफेद इलेक्ट्रिक G-वैगन, या EQG का इस्तेमाल करेंगे। यह बैटरी से चलने वाली इतिहास की पहली पोपमोबाइल भी है।
Pope Francis New Car Popemobile All Electric Mercedes G-Wagon SUV Know Details
Pope Francis receives first Electric SUV Popemobile Mercedes G-Wagon - फोटो : Mercedes-Benz
वेटिकन अगले साल पोप फ्रांसिस के रोम दौरे के दौरान नई इलेक्ट्रिक जी-वैगन का इस्तेमाल शुरू करने की योजना बना रहा है। मर्सिडीज करीब एक सदी से वेटिकन को पोपमोबाइल की सप्लाई कर रही है। 1981 से, पोप जॉन पॉल द्वितीय पर हत्या के प्रयास के बाद, कार निर्माता पोपमोबाइल के रूप में बुलेटप्रूफ मर्सिडीज कारों की पेशकश कर रहा है। हालांकि, पोप ने अब अपनी आधिकारिक सवारी के रूप में बुलेटप्रूफ कारों का इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया है। 
Pope Francis New Car Popemobile All Electric Mercedes G-Wagon SUV Know Details
Pope Francis receives first Electric SUV Popemobile Mercedes G-Wagon - फोटो : Mercedes-Benz
मर्सिडीज बेंज ने पोप फ्रांसिस की जरूरतों के मुताबिक, नई पोपमोबाइल को कस्टमाइज किया है। पर्ल व्हाइट कलर की इलेक्ट्रिक जी-वैगन में पीछे की तरफ बेंच सीट नहीं है। इसके बजाय, इसमें एडजस्टेबल हाइट वाली एक सेंट्रली पोजिशन वाली स्विवेल सीट दी गई है। यह कस्टमाइजेशन पोप को अपने आस-पास के दर्शकों को संबोधित करने में मदद करने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pope Francis New Car Popemobile All Electric Mercedes G-Wagon SUV Know Details
Pope Francis receives first Electric SUV Popemobile Mercedes G-Wagon - फोटो : Mercedes-Benz
वेटिकन में कार्यक्रम के दौरान मौजूद मर्सिडीज-बेंज ग्रुप के सीईओ ओला कलेनियस ने कहा, "यह हमारी कंपनी के लिए एक विशेष सम्मान है, और मैं हिज होलिनेस (परम पावन) को उनके भरोसे के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।"
विज्ञापन
Pope Francis New Car Popemobile All Electric Mercedes G-Wagon SUV Know Details
Pope Francis receives first Electric SUV Popemobile Mercedes G-Wagon - फोटो : Mercedes-Benz
इलेक्ट्रिक पोपमोबाइल: EQG 580 इलेक्ट्रिक SUV की खासियतें
नई पोपमोबाइल इस साल की शुरुआत में वैश्विक बाजारों में लॉन्च की गई EQG 580 इलेक्ट्रिक SUV पर आधारित है। यही इलेक्ट्रिक SUV अगले साल भारत में भी लॉन्च की जाएगी। इलेक्ट्रिक G-Wagon की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। लगभग तीन टन वजनी इलेक्ट्रिक G-Class SUV एक बहुत ही सक्षम ऑफ-रोड वाहन है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed