Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI), होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने मंगलवार को एलान किया कि उसने तीन करोड़ Activa (एक्टिवा) स्कूटर बेचने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी का दावा है कि महज 22 साल में यह उपलब्धि हासिल करने वाला वह देश का एकमात्र स्कूटर ब्रांड है। पहली बार 2001 में पेश किया गया, एक्टिवा रोजमर्रा की आवाजाही की जरूरतों के लिए लगातार सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा है। 2003-04 में, पेश किए जाने के तीन साल के भीतर ही यह अपने सेगमेंट में टॉप उत्पाद बन गया।
2 of 5
2023 Honda Activa 125
- फोटो : Honda Motorcycle
इसके अगले दो वर्षों में स्कूटर ने देश में 10 लाख घर ढूंढने का मील का पत्थर पार कर लिया। 2015 में, स्कूटर ब्रांड ने एक करोड़ ग्राहक का आंकड़ा हासिल किया, जबकि सिर्फ सात वर्षों में, यानी 2023 में दोगुनी रफ्तार से दो करोड़ ग्राहक जुड़ गए।
3 of 5
Honda Activa H-Smart
- फोटो : Honda Motorcycle
अपनी 22 साल की यात्रा के दौरान, एक्टिवा ने उद्योग जगत में पहली बार कई उपलब्धियां हासिल कीं। स्कूटर को उद्योग की पहली टफ-अप ट्यूब के साथ पेश किया गया था, जो कंपनी की पेटेंटेड पंचर प्रतिरोध तकनीक है। यह अचानक पंक्चर को 70 प्रतिशत तक कम करने में मदद करता है।
4 of 5
Honda Activa H-Smart
- फोटो : Honda Motorcycle
एक्टिवा अपने सेगमेंट में BS6 कंप्लायंट इंजन के साथ आने वाला पहला स्कूटर बन गया है। एक्टिवा 125 बीएस6 को 2018-19 में 26 नए पेटेंट आवेदनों और 13 प्रतिशत ज्यादा माइलेज के दावे के साथ पेश किया गया था। इन तकनीकों में पेटेंटेड एसीजी स्टार्टर मोटर और टम्बल फ्लो तकनीक के साथ साइलेंट स्टार्ट शामिल है। यह आइडलिंग स्टार्ट स्टॉप सिस्टम, इंजन इनहिबिटर के साथ साइड स्टैंड इंडिकेटर और उद्योग की पहली वैकल्पिक छह साल की विस्तारित वारंटी से लैस है।
5 of 5
Honda Activa
- फोटो : Honda Motorcycle
लेटेस्ट 2023 एक्टिवा OBD2-अनुपालक है और उद्योग की पहली होंडा स्मार्ट चाबी सिस्टम के साथ आता है। स्मार्ट चाबी स्मार्ट फाइंड, स्मार्ट सेफ, स्मार्ट अनलॉक और स्मार्ट स्टार्ट जैसे फीचर्स के साथ आती है। इसका इस्तेमाल पार्किंग स्पेस में स्कूटर ढूंढने के लिए किया जा सकता है। जब आंसर बैक बटन दबाया जाएगा और स्कूटर 10 मीटर की रेंज के भीतर होगा तो टर्न इंडिकेटर्स दो बार ब्लिंक करेंगे। इसमें एक एंटी-थेफ्ट सिस्टम भी मौजूद है जो चाबी के 2 मीटर से ज्यादा रेंज में जाने के बाद इम्मोबिलाइजर को ऑटोमैटिक रूप से एक्टिव कर देता है।