फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   hero splendor plus bs6 price in india maestro edge 125 price hero destini 125 bs6 Hero Motocorp

BS6 Hero Splendor Plus लॉन्च, Maestro Edge 125 और Destini 125 भी BS6 इंजन के साथ आई, जानें कीमत

Sat, 15 Feb 2020 07:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 15 Feb 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
hero splendor plus bs6 price in india maestro edge 125 price hero destini 125 bs6 Hero Motocorp
Hero Splendor Plus - फोटो : Social
देश की दोपहिया निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अपनी लोकप्रिय मोटरसाइकल Splendor Plus को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ लॉन्च किया है। हीरो ने इसके अलावा अन्य दो मॉडल्स Maestro Edge 125 और Destini 125 स्कूटर्स को भी BS6 इंजन के साथ लॉन्च किया है। तीनों दोपहिया वाहनों की कीमत में BS4 वेरिएंट्स की तुलना में इजाफा किया गया है। 
विज्ञापन

Splendor Plus का पावर

मोटरसाइकल Hero Splendor Plus में FIS (फ्यूल-इंजेक्शन सिस्टम) और एक्ससेंस टेक्नॉलजी के साथ BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 100cc, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 8000 rpm पर 7.91 bhp का पावर और 6000 rpm पर 8.05 Nm पीक टॉर्क पैदा करता है। हालांकि, BS4 की तुलना में BS6 इंजन के पावर में थोड़ी की आई है। BS4 मॉडल में इस इंजन में 8.24 bhp का पावर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

BS6 Splendor Plus का लुक

BS6 Splendor Plus का लुक और स्टाइल BS4 मॉडल के जैसा ही है। कंपनी ने मोटरसाइकिल को नए डेकल्स और नए ड्यूल-टोन रंगों के विकल्प के साथ पेश किया है। बाइक के इंस्ट्रूमेंट कंसोल पर इंजन चेक लाइट है। BS6 Splendor Plus तीन वेरिएंट- अलॉय वील के साथ किक, अलाय वील के साथ सेल्फ और i3S व अलॉय वील के साथ सेल्फ में उपलब्ध है। 
विज्ञापन

लुक में क्या परिवर्तन हुआ

नई BS6 Hero Destini 125 स्कूटर में नया क्रोम 3डी लोगो, सिग्नेचर एलईडी डीआरएल दिया गया है। इसके साथ ही अब यह स्कूटर मैट ग्रे सिल्वर रंग में भी उपलब्ध होगा। BS6 Maestro Edge 125 के लुक में कोई बदलाव नहीं दिखता। इसका डिजाइन पहले वाले मॉडल की तरह ही नजर आ रहा है। खास बात यह है कि इसमें नई प्रिज्मेटिक पर्पल पेंट टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे अलग लाइट में इसके रंग का शेड बदला हुआ नजर आता है। 

इंजन और माइलेज

Hero Destini 125 और Maestro Edge 125 स्कूटर्स में FIS (फ्यूल-इंजेक्शन सिस्टम) और एक्ससेंस टेक्नॉलजी के साथ  BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 125cc, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 7000 rpm पर 9 bhp का पावर और 5500 rpm पर 10.4 Nm पीक टॉर्क पैदा करता है। कंपनी के मुताबिक BS6 मॉडल पहले के BS4 मॉडल की तुलना में 11 फीसदी अधिक माइलेज और 10 फीसदी तेज एक्सीलरेशन देता है। 

कीमत

कंपनी ने BS6 इंजन के साथ अपडेट की गई BS6 Hero Splendor Plus का दाम 59,600 रुपये तय किया है। वहीं Maestro Edge 125 BS6 की कीमत 67,950 रुपये और Hero Destini 125 BS6 की 64,310 रुपये रखी गई है। 

कितने बढ़े दाम 

BS4 वेरिएंट्स से तुलना करें तो BS6 Hero Splendor Plus के दाम 7,100 रुपये तक बढ़ गए हैं। वहीं, Maestro Edge 125 की कीमत में 8,280 रुपये तक इजाफा हुआ है। और Hero Destini 125 की कीमत 7,410 रुपये तक बढ़ाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed