फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EV: ईवी का लगातार बड़ा हो रहा है बाजार, नीति आयोग के पूर्व सीईओ ने भारतीय कार निर्माताओं को दी यह सलाह

Wed, 03 Jan 2024 10:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 03 Jan 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Former NITI Aayog CEO Amitabh Kant urges Indian car manufacturers to raise ambition amid EV boom
Electric Car - फोटो : Unsplash
नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने भारतीय कार निर्माताओं को आने वाले दशक के आखिर तक इलेक्ट्रिक वाहनों के बड़े उछाल को देखते हुए अपनी महत्वाकांक्षा बढ़ाने का आह्वान किया है। कांत का कहना है कि वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन बाजार तेजी से बढ़ रहा है और इसके बड़े हिस्से पर कब्जा जमाने के लिए भारतीय कार निर्माताओं को और ज्यादा महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखने की जरूरत है।
Former NITI Aayog CEO Amitabh Kant urges Indian car manufacturers to raise ambition amid EV boom
Amitabh Kant - फोटो : Social Media
उनकी टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब दुनिया भर के वाहन निर्माता इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में अपनी पकड़ बनाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय कार निर्माता भी इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन और बिक्री की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। कांत का ये आह्वान इसी महत्वाकांक्षा को और हवा देने का काम करेगा। 
Former NITI Aayog CEO Amitabh Kant urges Indian car manufacturers to raise ambition amid EV boom
Electric Car - फोटो : Unsplash
नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने बताया कि वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में फिलहाल चीन टॉप पोजिशन पर है, उसके बाद अमेरिका का नंबर आता है। उन्होंने ये भी कहा कि चीनी कार निर्माता वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री का लगभग आधा हिस्सा कब्जा करते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया X पर अपने पोस्ट में लिखा कि वैश्विक इलेक्ट्रिक कार बाजार में इस समय 18 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ BYD अग्रणी है। उसके बाद 12 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ Tesla का स्थान है। वहीं, भारतीय कार निर्माताओं की वैश्विक इलेक्ट्रिक कार बिक्री में मात्र 1 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जैसा कि उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Former NITI Aayog CEO Amitabh Kant urges Indian car manufacturers to raise ambition amid EV boom
Tata Nexon EV - फोटो : For Reference Only
वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन बाजार के कुछ आंकड़े साझा करते हुए, कांत ने लिखा कि भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में फिलहाल टाटा मोटर्स का 75 प्रतिशत हिस्सा है। उसके बाद SAIC के स्वामित्व वाली एमजी मोटर इंडिया का 13 प्रतिशत और घरेलू वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा का 5 प्रतिशत हिस्सा है।
विज्ञापन
Former NITI Aayog CEO Amitabh Kant urges Indian car manufacturers to raise ambition amid EV boom
Leapmotor Electric Car in Jinhua Car Plant - फोटो : Leapmotor
कांत ने आगे कहा कि दुनिया इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर तेजी से बढ़ रही है और 2030 तक, प्योर इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में काफी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। उन्होंने लिखा कि चीन में 65 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार की पहुंच होगी, जबकि यूरोप और अमेरिका में 60 फीसदी और 50 फीसदी बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की पहुंच होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed