फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tesla: क्या अब आपकी कार का नया को-ड्राइवर बनेगा ग्रोक? एलन मस्क टेस्ला कारों में ला रहे हैं अपना AI चैटबॉट

Sat, 12 Jul 2025 10:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 12 Jul 2025 10:19 PM IST
सार

एलन मस्क ने घोषणा की है कि उनकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी xAI द्वारा बनाया गया एडवांस्ड चैटबॉट Grok (ग्रोक) अब टेस्ला की कारों में दिखाई देगा।

विज्ञापन
Elon Musk reveals Grok AI chatbot to soon appear in Tesla vehicles
Tesla Electric Car - फोटो : Tesla
एलन मस्क ने घोषणा की है कि उनकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी xAI द्वारा बनाया गया एडवांस्ड चैटबॉट Grok (ग्रोक) अब टेस्ला की कारों में दिखाई देगा। मस्क ने सोशल मीडिया एक्स (जो पहले ट्विटर था) पर पोस्ट करके बताया कि "ग्रोक अगले हफ्ते तक टेस्ला में आने वाला है।" यह एलान Grok 4 के लॉन्च के तुरंत बाद हुआ है, जो इसका लेटेस्ट वर्जन है। इस वर्जन में और भी शार्प लॉजिक और एक नई ब्रिटिश एक्सेंट वाली वॉयस असिस्टेंट Eve (ईव) शामिल है।


टेस्ला के चाहने वाले काफी वक्त से अंदाज़ा लगा रहे थे कि ग्रोक कब कारों के डैशबोर्ड का हिस्सा बनेगा। अब यह अफवाहें हकीकत में बदल चुकी हैं, और ड्राइवरों को अपनी कार से बात करने का बिल्कुल नया अनुभव मिलने वाला है।

यह भी पढ़ें - EV Charging Station: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर ईवी के लिए बड़ा कदम, यूपी सरकार लगाएगी पांच चार्जिंग स्टेशन 

यह भी पढ़ें - FASTag: अब नहीं चलेगा 'टैग-इन-हैंड' का खेल, एनएचएआई लूज फास्टैग यूजर्स को करेगा ब्लैकलिस्ट
Elon Musk reveals Grok AI chatbot to soon appear in Tesla vehicles
Grok AI - फोटो : AI
Grok को खास क्या बनाता है?
ग्रोक कोई साधारण चैटबॉट नहीं है। नवंबर 2023 में लॉन्च होने के बाद से यह लगातार नए रूप में विकसित हो रहा है। हर नए वर्जन के साथ इसमें नई क्षमताएं जुड़ती गईं। जैसे कोडिंग में मदद देना, कठिन गणितीय सवाल हल करना और अब तो क्रिएटिव और एकेडमिक टास्क्स को भी संभालना।

ग्रोक का इस्तेमाल लोग पहले से एक्स और xAI एप पर कर रहे हैं, जहां वे पब्लिक या प्राइवेट चैट कर सकते हैं। लेकिन अब टेस्ला के साथ इसका इंटीग्रेशन इसकी सबसे बड़ी छलांग मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें - VinFast: विनफास्ट जल्द शुरू करेगा भारत में काम, VF6 और VF7 की प्री-बुकिंग 15 जुलाई से शुरू
Elon Musk reveals Grok AI chatbot to soon appear in Tesla vehicles
Grok AI3 - फोटो : ADOBE STOCK
कार में कैसे काम करेगा Grok?
लीक्स और मस्क की पुरानी बातों के मुताबिक, ग्रोक की मदद से टेस्ला मालिक अब अपनी गाड़ी से आम बोलचाल की भाषा में बात कर सकेंगे। ड्राइवर उससे कमांड दे सकेंगे, सवाल पूछ सकेंगे, या बोरियत मिटाने के लिए उससे बातचीत भी कर सकेंगे।

एक फर्मवेयर लीक के मुताबिक, ग्रोक के कुछ अनोखे पर्सनैलिटी मोड्स भी होंगे। जैसे "तर्कशील," "अनियंत्रित," और यहां तक कि "अल्ट्रा-फ्लर्टी"। हालांकि इनमें NSFW (वर्क के लायक न हो) वॉर्निंग दी जाएगी।

ग्रोक फिलहाल उन्हीं टेस्ला मॉडल्स में काम करेगा जिनमें हार्डवेयर 3 या उससे ऊपर की टेक्नोलॉजी है। और यही AI बाद में टेस्ला के ह्यूमनॉइड रोबोट Optimus (ऑप्टिमस) का भी दिमाग बनेगा।

यह भी पढ़ें - Mercedes-Benz GLS AMG Line: मर्सिडीज-बेंज GLS AMG लाइन भारत में लॉन्च, टॉप लग्जरी एसयूवी में स्पोर्टी टच
विज्ञापन
विज्ञापन
Elon Musk reveals Grok AI chatbot to soon appear in Tesla vehicles
Grok AI - फोटो : X
'Eve' वॉयस असिस्टेंट बनी शो की स्टार
Grok 4 के लाइवस्ट्रीम में Eve (ईव) वॉयस असिस्टेंट ने लोगों को हैरान कर दिया। उसने ऑपेरा गाया और सुकून देने वाले मोटिवेशनल डायलॉग्स भी बोले। इसे इस तरह से बनाया गया है कि इंसानों के साथ बातचीत और भी नेचुरल और दोस्ताना लगे।

यह भी पढ़ें - Car Safety: अगर परिवार की सुरक्षा है आपकी प्राथमिकता, तो इन 5 कारों से बनाएं दूरी,  GNCAP ने दी बेहद कम रेटिंग
विज्ञापन
Elon Musk reveals Grok AI chatbot to soon appear in Tesla vehicles
Tej Pratap vs Grok - फोटो : x/Tej Pratap
विवादों से भी जुड़ा रहा है Grok
हालांकि ग्रोक को लेकर एक्साइटमेंट जोरों पर है, लेकिन इसके साथ विवाद भी जुड़े रहे हैं। Grok 4 के लॉन्च से ठीक पहले, इसे कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा क्योंकि इसने कुछ आपत्तिजनक बातें, जैसे साजिशों से जुड़ी थ्योरीज, शेयर कर दी थीं। xAI ने सफाई में कहा कि ग्रोक "यूजर्स के कमांड्स के प्रति जरूरत से ज्यादा आज्ञाकारी" हो गया था। 

यह भी पढ़ें - Uber: बाइक टैक्सी चल सकती हैं, तो एग्रीगेटर्स क्यों नहीं? उबर ने कर्नाटक के फैसले को कोर्ट में दी चुनौती
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed