फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Elon Musk: पीयूष गोयल के टेस्ला प्लांट दौरे के बाद एलन मस्क ने मांगी माफी, जानें उसकी वजह

Thu, 16 Nov 2023 10:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 16 Nov 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Elon Musk issue apology to India's Commerce and Industry Minister Piyush Goyal after Tesla plant visit
Elon Musk Tesla Cars - फोटो : Amar Ujala
भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में कैलिफोर्निया के फ्रेमोंट में टेस्ला प्लांट का दौरा किया। जहां उन्होंने एलान किया कि इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की दिग्गज कंपनी आने वाले समय में देश से अपने ऑटो कंपोनेंट्स के आयात को दोगुना कर देगी। लेकिन जबकि मंत्री की यात्रा काफी महत्वपूर्ण थी, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क उस समय प्लांट में मौजूद नहीं थे।
Elon Musk issue apology to India's Commerce and Industry Minister Piyush Goyal after Tesla plant visit
Elon musk - फोटो : Social Media
मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का सहारा लिया, जिसके वे मालिक भी हैं, और मंत्री के दौरे के समय फ्रेमोंट प्लांट से अपनी अनुपस्थिति के लिए गोयल से माफी मांगी। यह खास तौर पर महत्वपूर्ण हो सकता है क्योंकि टेस्ला लंबे समय से भारतीय वाहन बाजार में एंट्री करना चाह रही है। जो चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार है।
Elon Musk issue apology to India's Commerce and Industry Minister Piyush Goyal after Tesla plant visit
Tesla Car Plant - फोटो : Tesla
बताया गया है कि मस्क अपने खराब स्वास्थ्य के कारण गोयल के साथ टेस्ला प्लांट का दौरा करने में असमर्थ थे। और मंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मस्क ने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट किया, "आपका टेस्ला आना सम्मान की बात है! आज कैलिफोर्निया की यात्रा नहीं कर पाने के लिए मुझे खेद है। लेकिन मैं भविष्य में आपसे मिलने के लिए उत्सुक हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Elon Musk issue apology to India's Commerce and Industry Minister Piyush Goyal after Tesla plant visit
Piyush Goyal Tesla plant visit - फोटो : Social Media
गोयल ने पहले टेस्ला प्लांट की अपनी यात्रा के बारे में ट्वीट किया था और ईवी कंपनी के उदय में भारत और भारतीयों के बढ़ते महत्व पर टिप्पणी की थी। उन्होंने लिखा, "फ्रेमोंट, कैलिफोर्निया में टेस्ला की अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधा का दौरा किया। प्रतिभाशाली भारतीय इंजीनियरों और फाइनेंस प्रोफेशनल्स को वरिष्ठ पदों पर काम करते और गतिशीलता में बदलाव के लिए टेस्ला की उल्लेखनीय यात्रा में योगदान करते हुए देखकर बेहद खुशी हुई।'' उन्होंने लिखा, ''टेस्ला ईवी सप्लाई चेन में भारत से ऑटो कंपोनेंट आपूर्तिकर्ताओं के बढ़ते महत्व को देखकर भी गर्व है। यह भारत से अपने कंपोनेंट्स के आयात को दोगुना करने की राह पर है। एलन मस्क की आकर्षक मौजूदगी की कमी खली और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।''
विज्ञापन
Elon Musk issue apology to India's Commerce and Industry Minister Piyush Goyal after Tesla plant visit
Tesla Car - फोटो : Tesla
टेस्ला और भारत पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। और रिपोर्टों से पता चलता है कि अगर कंपनी यहां मैन्युफेक्चरिंग प्लांट लगाने का आश्वासन देती है तो भारत टेस्ला मॉडल पर आयात शुल्क में कटौती की अनुमति दे सकता है। इस साल जून में जब पीएम मोदी न्यूयॉर्क गए थे तो मस्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति मस्क ने यह भी बताया था कि उन्होंने 2024 में किसी समय भारत आने की योजना बनाई है। उन्होंने आगे कहा, "मैं अगले साल भारत आने की योजना बना रहा हूं। मुझे विश्वास है कि टेस्ला भारत में होगी और हम मानवीय रूप से जल्द से जल्द ऐसा करेंगे। मैं पीएम मोदी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और उम्मीद है कि हम भविष्य में कुछ घोषणा करने में सक्षम होंगे।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed