फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Electric Vehicle: अगर आपके पास है इलेक्ट्रिक कार, तो सफर पर निकलने से पहले जानें ये जरूरी बातें

Thu, 23 Oct 2025 12:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 23 Oct 2025 12:25 PM IST
सार

अब इलेक्ट्रिक वाहन यानी ईवी लेकर लंबा सफर तय करना कोई नई बात नहीं रह गई है। बस फर्क इतना है कि पेट्रोल-डीजल गाड़ी के मुकाबले ईवी से सफर करने के लिए थोड़ी तैयारी पहले से करनी पड़ती है।

विज्ञापन
electric car driving tips electric vehicle charging tips
Volkswagen ID.4 Electric Car - फोटो : Volkswagen
अब इलेक्ट्रिक वाहन यानी ईवी लेकर लंबा सफर तय करना कोई नई बात नहीं रह गई है। पहले लोग सोचते थे कि ईवी सिर्फ शहर की सड़कों के लिए हैं, लेकिन अब लंबी रेंज वाले मॉडल आने के बाद लोग आसानी से शहरों के बीच रोड ट्रिप कर रहे हैं। बस फर्क इतना है कि पेट्रोल-डीजल गाड़ी के मुकाबले ईवी से सफर करने के लिए थोड़ी तैयारी पहले से करनी पड़ती है। तो चलिए जानते हैं वो जरूरी बातें, जो सफर शुरू करने से पहले ध्यान में रखनी चाहिए।


यह भी पढ़ें - NHAI: सड़क गुणवत्ता सुधारने की बड़ी पहल, 23 राज्यों में सड़कों की हालत जांचने के लिए उतारे जाएंगे सर्वे वाहन
electric car driving tips electric vehicle charging tips
Tesla Model Y Performance - फोटो : Tesla
1. बैटरी रेंज बढ़ाने के स्मार्ट तरीके
आपका ड्राइविंग स्टाइल आपकी ईवी की रेंज पर बहुत असर डालता है। अगर आप हाईवे पर एक तय स्पीड में चलते हैं, अचानक एक्सिलरेट नहीं करते और जहां-जहां मौका मिले वहां रीजेनरेटिव ब्रेकिंग का इस्तेमाल करते हैं, तो बैटरी ज्यादा देर चलेगी। कई नई ईवी में वन-पेडल ड्राइविंग फीचर भी मिलता है। मतलब एक्सिलरेटर से पैर हटाते ही गाड़ी अपने आप स्लो हो जाती है और उस दौरान बैटरी में थोड़ी चार्जिंग वापस आ जाती है। 

यह भी पढ़ें - Indian Auto Industry: भारतीय ऑटो उद्योग की दुनिया में धमक, रिकॉर्ड डील के साथ ऑटो सेक्टर का शानदार तिमाही प्रदर्शन
electric car driving tips electric vehicle charging tips
Electric Car Charging - फोटो : Freepik
2. चार्जिंग स्टॉप को पहले से प्लान करें
पेट्रोल पंप तो हर कुछ किलोमीटर पर मिल जाता है, लेकिन चार्जिंग स्टेशन अब भी इतने ज्यादा नहीं हैं। इसलिए सफर शुरू करने से पहले अपना रूट इस तरह प्लान करें कि बीच-बीच में अच्छे चार्जिंग पॉइंट्स मिल जाएं। जैसे किसी कैफे, मॉल या टूरिस्ट स्पॉट के पास, जहां आप इंतजार के वक्त कुछ काम या आराम कर सकें। साथ ही, हमेशा 30-40 किलोमीटर की एक्सट्रा रेंज का बफर रखें।

बड़े शहरों और हाईवे पर आमतौर पर फास्ट डीसी चार्जर (50 kW से 150 kW) मिल जाते हैं, जो बैटरी को 20-30 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज कर देते हैं। लेकिन छोटे कस्बों या ग्रामीण इलाकों में ज्यादातर एसी चार्जर (7 kW से 22 kW) होते हैं, जिनमें कई घंटे लग सकते हैं। इसलिए रूट इस हिसाब से बनाएं कि जरूरत पड़ने पर अगले चार्जिंग स्टेशन तक आसानी से पहुंच सकें।

यह भी पढ़ें - Porsche Macan GTS Electric : पोर्शे ने लॉन्च की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक मैकन GTS, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
electric car driving tips electric vehicle charging tips
Electric Car Charging - फोटो : Freepik
3. बैकअप चार्जिंग की तैयारी रखें
भले अब चार्जिंग नेटवर्क बढ़ रहा हो, लेकिन अभी भी हर जगह भरोसेमंद चार्जर नहीं मिलते। पब्लिक चार्जर आमतौर पर 72 kW तक की स्पीड देते हैं, लेकिन छोटे शहरों में विकल्प सीमित हैं। ईवी यूजर्स बताते हैं कि अपनी गाड़ी की चार्जिंग स्पीड और टाइमिंग को अच्छे से समझें। साथ में दो चार्जर रखें- एक नॉर्मल जो कहीं भी प्लग हो सके और एक फास्ट चार्जर ताकि जरूरत पड़ने पर जल्दी चार्ज कर सकें।

यह भी पढ़ें - Euro NCAP: यूरो एनसीएपी बदलेगा कार सुरक्षा के नियम, टचस्क्रीन वाली गाड़ियों की रेटिंग में होगी कटौती, जानें वजह
विज्ञापन
electric car driving tips electric vehicle charging tips
EV Car Driving Tips - फोटो : Adobe Stock
4. मौसम और रास्ते की हालत का ध्यान रखें
अगर आपका रूट पहाड़ी या घाटी वाले इलाकों से गुजरता है, तो बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है। इसलिए पहले से चार्जिंग स्टॉप का प्लान बनाएं। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि टायर प्रेशर सही रखें, वॉशर फ्लूड टॉप-अप करें और एक पोर्टेबल एयर फिलर साथ रखें। मौसम का असर भी बैटरी पर पड़ता है। बहुत ज्यादा ठंड या गर्मी में बैटरी की परफॉर्मेंस घट सकती है।

यह भी पढ़ें - Car Features: क्या ADAS सच में भारत की अनिश्चित सड़कों पर काम करता है? जानें वास्तविकता
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed