फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Pollution: दिल्ली की लगातार जहरीली होती जा रही हवा, एक बार फिर बन सकती है ऑड-ईवन की योजना

Fri, 17 Nov 2023 04:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 17 Nov 2023 04:09 PM IST
विज्ञापन
Delhi Polluted Air Once Again Sparks Speculation that AAP Govt will bring back Odd-Even rule for Traffic
Delhi Pollution - फोटो : istock
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर शुक्रवार की सुबह बेहद जहरीले स्तर पर रहा और शहर के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) (AQI) 400 से अधिक रहा। राजधानी की बेहद प्रदूषित हवा ने एक बार फिर अटकलें तेज कर दी हैं कि यहां की आप सरकार यातायात प्रबंधन के लिए ऑड-ईवन नियम वापस लाएगी। 


ऑड-ईवन यातायात प्रबंधन नियम 13 नवंबर से 10 दिनों के लिए लागू होने वाला था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा इसे 'महज दिखावा' करार दिए जाने और 12 नवंबर को दिवाली से पहले के दिनों में एक्यूआई में थोड़ा सुधार होने के बाद योजना को रद्द कर दिया गया था। लेकिन दिवाली के बाद हवा की गुणवत्ता एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। 
Delhi Polluted Air Once Again Sparks Speculation that AAP Govt will bring back Odd-Even rule for Traffic
Delhi NCR Weather Update - फोटो : ANI
0 और 50 के बीच AQI को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब, 401 और 450 के बीच गंभीर और 450 से ऊपर बेहद गंभीर माना जाता है।
Delhi Polluted Air Once Again Sparks Speculation that AAP Govt will bring back Odd-Even rule for Traffic
Delhi Traffic - फोटो : PTI
दिल्ली की प्रदूषित हवा के लिए दोष का एक बड़ा हिस्सा वाहनों के उत्सर्जन पर लगाया गया है और ऑड-ईवन नियम इसी को लक्ष्य बनाना चाहता है। दिल्ली सरकार और आईआईटी-कानपुर की एक जॉइन्ट प्रोजेक्ट में पाया गया है कि दिल्ली में कुल प्रदूषण स्तर में वाहन उत्सर्जन का योगदान लगभग 38 प्रतिशत है। लेकिन अभी तक इस बात का कोई निर्णायक सबूत नहीं है कि ऑड-ईवन नियम वास्तव में प्रदूषण के स्तर को कम करता है, जो कथित तौर पर आसपास के राज्यों में पराली जलाने और प्रतिकूल मौसम और हवा की स्थिति जैसे कारकों के कारण भी बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Polluted Air Once Again Sparks Speculation that AAP Govt will bring back Odd-Even rule for Traffic
Gopal Rai - फोटो : Agency (File Photo)
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय पहले ही संकेत दे चुके हैं कि प्रदूषित हवा को देखते हुए दिल्ली के लिए ऑड-ईवन नियम पर फिर से विचार किया जा सकता है। खासकर अगर AQI 450 के स्तर को पार करता है।
विज्ञापन
Delhi Polluted Air Once Again Sparks Speculation that AAP Govt will bring back Odd-Even rule for Traffic
Delhi Traffic - फोटो : शुभम बंसल
इस बीच, ग्रैप IV उपाय लागू हैं, जो अन्य कारकों के अलावा, दिल्ली में बीएस 3 पेट्रोल और बीएस 4 डीजल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाते हैं। हालांकि, ऐसी रिपोर्टें हैं जो इस बात पर रोशनी डालती हैं कि प्रतिबंध जमीनी स्तर पर प्रभावी नहीं है।

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने के तरीकों पर गौर करने के लिए छह सदस्यीय टास्क फोर्स का भी गठन किया है। लेकिन आलोचकों का तर्क है कि प्रभावी समाधान गायब हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed