फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Electric Cycle: दिल्ली सरकार की ईवी सब्सिडी से हीरो लेक्ट्रो की इलेक्ट्रिक साइकिल 7500 रुपये हुई सस्ती

Tue, 28 Jun 2022 02:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 28 Jun 2022 02:23 PM IST
सार

दिल्ली सरकार ने अपनी ईवी नीति के तहत चार अलग-अलग कंपनियों के 11 इलेक्ट्रिक साइकिल मॉडल को मंजूरी दी है, जिस पर सब्सिडी मिलेगी। इस लिस्ट में Hero Lectro (हीरो लेक्ट्रो) भी शामिल है जिसे खरीदने पर 7500 रुपये की बचत होगी।

विज्ञापन
Delhi government approves 11 electric cycle models from four different companies for subsidy under its EV Policy electric cycle subsidy in delhi in hindi electric vehicle subsidy delhi ev subsidy delhi electric bike subsidy electric vehicles in delhi
Electric Cycle - फोटो : Hero Lectro
दिल्ली सरकार ने अपनी ईवी नीति के तहत चार अलग-अलग कंपनियों के 11 इलेक्ट्रिक साइकिल मॉडल को मंजूरी दी है, जिस पर सब्सिडी मिलेगी। इस लिस्ट में Hero Lectro (हीरो लेक्ट्रो) भी शामिल है जिसे खरीदने पर 7500 रुपये की बचत होगी। सब्सिडी हासिल करने वाली अन्य इलेक्ट्रिक साइकिल में Nexzu Mobility Limited (नेक्सजू मोबिलिटी लिमिटेड), Motorvolt Mobility Private Limited (मोटरवोल्ट मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड) और Stryder Cycle Private Limited (स्ट्राइडर साइकिल प्राइवेट लिमिटेड) भी शामिल हैं।

दिल्ली सरकार ने चार अलग-अलग कंपनियों के 11 इलेक्ट्रिक साइकिल मॉडल को मंजूरी दी है, जो अपनी ईवी नीति के तहत सब्सिडी के लिए पात्र हैं, जबकि आने वाले समय में कई और ई-साइकिलों के इसका हिस्सा बनने की उम्मीद है। चार पर्सनल ई-साइकिलों और एक कार्गो ई-साइकिल के साथ, हीरो लेक्ट्रो इस ससय शहर में सब्सिडी के लिए पात्र विकल्पों की सबसे ज्यादा संख्या वाली कंपनी है। 
Delhi government approves 11 electric cycle models from four different companies for subsidy under its EV Policy electric cycle subsidy in delhi in hindi electric vehicle subsidy delhi ev subsidy delhi electric bike subsidy electric vehicles in delhi
Hero Lectro Electric Bicycle - फोटो : Hero Lectro
Hero Cycles (हीरो साइकिल्स) के इलेक्ट्रिक साइकिल ब्रांड Hero Lectro (हीरो लेक्ट्रो) ने एलान किया है कि उसके पांच ई-साइकिल वैरिएंट्स पर दिल्ली ईवी पॉलिसी के तहत सब्सिडी मिलेगी। क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी की सरकार ने हाल ही में अपनी ईवी योजना में बैटरी से चलने वाले साइकिल को शामिल किया है। हीरो लेक्ट्रो के पर्सनल ई-साइकिल वैरिएंट में C6, C8i, F6i और C5 शामिल हैं, जिनकी कीमत में प्रभावी रूप से 7,500 रुपये की कटौती की गई है। ब्रांड का कार्गो वैरिएंट Hero Lectro Cargo Winn (हीरो लेक्ट्रो कार्गो विन्न) पर 15,000 रुपये की कटौती की गई है, जिससे इसकी नई कीमत 34,999 हो जाएगी। 
Delhi government approves 11 electric cycle models from four different companies for subsidy under its EV Policy electric cycle subsidy in delhi in hindi electric vehicle subsidy delhi ev subsidy delhi electric bike subsidy electric vehicles in delhi
Nexzu Mobility Roadlark Electric Cycle - फोटो : Nexzu Mobility
दिल्ली सरकार देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने में सबसे आगे रही है और हाल ही में अपनी ईवी नीति के तहत खरीदारों को सब्सिडी की पेशकश करने के लिए इलेक्ट्रिक साइकिल को शामिल किया है। इससे शहर में इलेक्ट्रिक साइकिल की कीमतों में सब्सिडी और टैक्स छूट के प्रत्यक्ष लाभ के रूप में उल्लेखनीय कमी देखने को मिलेगी। इस कदम से राष्ट्रीय राजधानी में ई-साइकिलों को अपनाने को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi government approves 11 electric cycle models from four different companies for subsidy under its EV Policy electric cycle subsidy in delhi in hindi electric vehicle subsidy delhi ev subsidy delhi electric bike subsidy electric vehicles in delhi
Stryder Cycle - फोटो : Stryder
कार्गो ई-साइकिलों की कीमतों में भी कमी आने की उम्मीद है, जिससे शहर में इसे अपनाने को बढ़ावा मिलेगा और कमर्शियल इस्तेमाल के मामलों के लिए इसे लागत प्रभावी अंतिम-मील डिलीवरी वाहन विकल्प बना देगा। 
विज्ञापन
Delhi government approves 11 electric cycle models from four different companies for subsidy under its EV Policy electric cycle subsidy in delhi in hindi electric vehicle subsidy delhi ev subsidy delhi electric bike subsidy electric vehicles in delhi
Hero Lectro Electric Bicycle - फोटो : Hero Lectro
हीरो साइकिल के निदेशक आदित्य मुंजाल ने कहा, "हम राष्ट्रीय राजधानी में अपनी ईवी नीति के एक हिस्से के रूप में ई-साइकिल को शामिल करने के दिल्ली सरकार के फैसले का तहे दिल से स्वागत करते हैं। सब्सिडी समर्थन ई-साइकिल को ज्यादा किफायती और समाज के एक बड़े वर्ग के लिए सुलभ बना देगा।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed