{"_id":"5cf8ad5ebdec220775595837","slug":"cruise-control-working-principle-the-advantages-and-disadvantages","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार की माइलेज और इंजन को बेहतर करता है Cruise Control","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
कार की माइलेज और इंजन को बेहतर करता है Cruise Control
महंगी और प्रीमियम कारों में क्रूज़ कंट्रोल जैसा फीचर्स आम बात है। मार्किट को देखते हुए सब धीरे यह फीचर्स सभी कारों में देखने को मिल सकता है। लेकिन आज भी काफी लोग ऐसे हैं जिन्हें इस फीचर्स के बारे सही जानकारी नहीं है। कार में क्रूज़ कंट्रोल कैसे काम करता है? इसके फायदे क्या हैं? और क्रूज़ कंट्रोल से गाड़ी की माइलेज पर कितना असर पड़ता है? इन सब सवालों के जवाब आपको इस रिपोर्ट में मिलेंगे।
क्रूज कंट्रोल कैसे काम करता है?
2 of 4
Cruise Control Working
- फोटो : google
जिन कारों में क्रूज़ कंट्रोल फीचर होता है उनमे इस फीचर को ऑन करने के बाद एक्सीलेरेटर पैडल पर पैर रखने की जरूरत नहीं पड़ती। इस फीचर को ऑन करने के बाद आपको कार की स्पीड सेट करनी होती है, इसके बाद आप अपना पैर एक्सीलेरेटर पैडल से हटा सकते हैं, जो स्पीड आपने सेट की है क्रूज कंट्रोल की मदद से ही आपकी कार निर्धारित स्पीड पर खुद चलेगी। 50 kmph की रफ्तार से ऊपर की स्पीड के लिए क्रूज़ कंट्रोल का इस्तेमाल किया जाता है। क्रूज़ कंट्रोल का सबसे सही इस्तेमाल हाइवे पर होता है।
क्रूज़ कंट्रोल से इंजन और माइलेज पर क्या असर पड़ता है?
3 of 4
Cruise control sense
- फोटो : Google
जब कार क्रूज़ कंट्रोल के हिसाब से चलती है तो बार-बार ब्रेक, एक्सीलेरेटर और क्लच का इस्तेमाल नहीं होता। गाड़ी एक ही रफ़्तार और RPM पर सेट होती है। ऐसे में न सिर्फ इंजन की परफॉरमेंस बढ़ती है बल्कि आपको मिलती है बेहतर माइलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या हैं क्रूज कंट्रोल से फायदे?
4 of 4
Cruise Control Working Principle
- फोटो : Google
क्रूज़ कंट्रोल एक आरामदायक फीचर्स के रूप में जाना जाता है। यह फीचर ड्राइवर की थकान कम करता है और पैरों को आराम देता है। लम्बी दूरी के लिए यह बेस्ट फीचर तो है लेकिन सुरक्षा के लिए तो आपको ही अलर्ट रहना होगा और सड़क पर बराबर नज़र भी आपको ही रखनी होगी। क्रूज़ कंट्रोल हाइवे और ऐसी जगहों पर ज्यादा असरदार है जहां ट्रैफिक नहीं होता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।