फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Citroen C3 Aircross SUV: सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस एसयूवी भारत में हुई पेश, क्रेटा-सेल्टोस को देगी टक्कर

Thu, 27 Apr 2023 04:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 27 Apr 2023 04:39 PM IST
सार

Citroen C3 Aircross SUV ने आखिरकार गुरुवार को भारत में अपना वर्ल्ड डेब्यू किया है। यह फ्रांसीसी वाहन निर्माता की चौथी पेशकश होगी और भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara और Toyota Hyryder जैसी कारों से होगा।

विज्ञापन
Citroen C3 Aircross SUV Unveiled in India Know Engine Features Specs
Citroen C3 Aircross SUV - फोटो : Citroen India
Citroen C3 Aircross SUV ने आखिरकार गुरुवार को भारत में अपना वर्ल्ड डेब्यू किया है। यह फ्रांसीसी वाहन निर्माता की चौथी पेशकश होगी और भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara और Toyota Hyryder जैसी कारों से होगा। कंपनी अपनी नई कार को भारतीय बाजार में 2023 की दूसरी छमाही में लॉन्च करेगी।


प्लेटफॉर्म
Citroen C3 Aircross, CMP मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित है जिसका इस्तेमला C3 हैचबैक और ग्लोबल-स्पेक जीप और फिएट कारों में भी किया जाता है। यह आर्किटेक्चर कंपनी को इस एसयूवी की कीमत को कम रखने में मदद करेगा।

इंजन और गियरबॉक्स
नई Citroen SUV में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 110bhp का पावर और 190Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिय गया है। 
Citroen C3 Aircross SUV Unveiled in India Know Engine Features Specs
Citroen C3 Aircross - फोटो : For Reference Only
कैसा है लुक और डिजाइन
नई Citroen SUV का डिजाइन और स्टाइल C3 हैचबैक से काफी हद तक प्रेरित है। अपफ्रंट में स्प्लिट क्रोम ग्रिल और हेडलैंप क्लस्टर हैं। हालांकि, सी-पिलर के बाद इसके अलॉय व्हील और डिजाइन इसके हैच सिबलिंग से अलग हैं। फ्रंट और रियर बंपर में भी बदलाव किया गया है। हेडलैम्प्स की तरह ही इसके रैपअराउंड टेललैंप्स में स्प्लिट सेटअप है। C3 Aircross की लंबाई लगभग 4.3 मीटर है, यानी यह Hyundai Creta एसयूवी जितनी लंबी है। 
Citroen C3 Aircross SUV Unveiled in India Know Engine Features Specs
Citroen C3 Aircross SUV - फोटो : Citroen India
इंटीरियर और फीचर्स
कार के इंटीरियर की बात करें तो, Citroen C3 Aircross में एक टैकोमीटर के साथ फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है जो C3 हैचबैक में नहीं दिया गया है। हालांकि, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी और डैशबोर्ड डिजाइन के साथ 10.2-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम कंपनी की C3 हैचबैक के जैसा दिखाई देता है। SUV का 7-सीटर वर्जन दूसरी और तीसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए ब्लोअर कंट्रोल के साथ छत पर लगे एसी वेंट के साथ आता है। तीसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए USB चार्जिंग पोर्ट हैं। इसमें डे एंड नाइट IRVM और क्रूज कंट्रोल भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Citroen C3 Aircross SUV Unveiled in India Know Engine Features Specs
Citroen C3 Aircross SUV - फोटो : For Reference Only
सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा के लिहाज से, नई C3 एयरक्रॉस 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम, पार्किंग सेंसर के साथ एक रियर व्यू कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन) के साथ ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) जैसी फीचर्स के साथ आती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed