फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Expressway: घटिया टायरों के साथ इस नए एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाई तो खैर नहीं, लगेगा भारी जुर्माना

Sun, 16 Apr 2023 09:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 16 Apr 2023 09:57 PM IST
विज्ञापन
Car owners could now face fine for driving with poor-quality tyres on Mumbai-Nagpur expressway
Mumbai Nagpur Expressway - फोटो : MSRDC
कार मालिकों को हाल ही में उद्घाटन किए गए हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग या मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर खराब गुणवत्ता वाले टायरों के साथ गाड़ी चलाने के लिए जुर्माना भरना पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) वाहनों की फिटनेस जांच कर रहे हैं, जिसमें टायरों की लाइफ की जांच भी की जा रही है। 
Car owners could now face fine for driving with poor-quality tyres on Mumbai-Nagpur expressway
Expressway - फोटो : For Reference Only
मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर हाल ही में ओवरस्पीडिंग से जुड़ी दुर्घटनाओं के बाद टायर की गुणवत्ता की जांच के लिए कदम उठाया गया है। इस हाई-स्पीड कॉरिडोर में वाहनों को 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा सकता है। यानी कार को सुरक्षित रूप से सफर करने के लिए सही स्थिति में होना चाहिए। जबकि एमएसआरडीसी और आरटीओ फिटनेस जांच कर रहे हैं, वे जल्द ही जुर्माना करना भी देना शुरू कर देंगे, जो 20,000 रुपये तक जा सकता है। 
Car owners could now face fine for driving with poor-quality tyres on Mumbai-Nagpur expressway
Expressway - फोटो : For Reference Only
रिपोर्टों से पता चलता है कि इन वाहनों की जांच के लिए 100 से ज्यादा पेट्रोलिंग स्टाफ को समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर तैनात किया गया है। जुर्माने को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे 701 किमी लंबा एक्सेस-नियंत्रित एक्सप्रेसवे है जो राज्य के दो प्रमुख शहरों को जोड़ता है। यह नागपुर, वर्धा, अमरावती, वाशिम, बुलढाणा, जालना, औरंगाबाद, नासिक, अहमदनगर और ठाणे सहित 10 प्रमुख जिलों से होकर गुजरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Car owners could now face fine for driving with poor-quality tyres on Mumbai-Nagpur expressway
Expressway - फोटो : For Reference Only
भारतीय सड़क बुनियादी ढांचे में तेजी से सुधार हो रहा है और कई नए एक्सप्रेसवे निश्चित रूप से पूरे देश में कनेक्टिविटी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन एक्सप्रेसवे को वाहनों को हाई स्पीड पर चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। यानी यह सुनिश्चित करना ज्यादा महत्वपूर्ण है कि आपकी कार हर समय ऐसी रफ्तार में चलने के लिए फिट है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed