{"_id":"5878e6484f1c1b7940ba9433","slug":"tata-motors-will-launch-its-premium-suv-hexa-on-18th-jan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"18 जनवरी को टाटा लांच करेगी अपनी प्रीमियम SUV HEXA","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
18 जनवरी को टाटा लांच करेगी अपनी प्रीमियम SUV HEXA
Fri, 03 Feb 2017 05:31 PM IST
अमित द्विवेदी / अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित द्विवेदी / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Feb 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टाटा मोटर्स
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मारुति सुजुकी इग्निस के ठीक बाद टाटा मोटर्स भी अपनी बहुप्रतीक्षित एसयूवी हेक्सा को बाजार में पेश करने जा रही है। ढेर सारी खूबियों से भरी हेक्सा सीधे तौर पर महिंद्रा एक्सयूवी को टक्कर देगी। लेकिन गुणवत्ता के लिहाज से टाटा ने इस गाडी को बेहतरीन अंदाज में तैयार किया है। लोगों को उम्मीद है कि इसकी कीमत 16 से 22 लाख रुपये के बीच में होगी। आइए लांचिंग से पहले आपको इसकी कुछ खूबियों से रूबरू करवा देते हैं।
18 जनवरी को टाटा लांच करेगी अपनी प्रीमियम SUV HEXA
2 of 5
टाटा मोटर्स
- फोटो : Tata Motors
टाटा ने हेक्सा में वही इंजिन वैरीकोर 400 प्रयोग किया है जो सफारी स्टॉर्म में लगा है। और यह इंजिन उतनी ही 156 पीएस की शक्ति व 400 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इसकी इंजिन क्षमता 2179 सीसी की है। अगले अंक में इसकी ड्राइव करके आपको बताएंगे कि यह अब कितना रिफाइंड है।
18 जनवरी को टाटा लांच करेगी अपनी प्रीमियम SUV HEXA
3 of 5
टाटा मोटर्स
- फोटो : Tata Motors
क्योंकि यह दिखने में काफी कुछ आरिया से प्रभावित लगती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह आरिया के ही प्लेटफार्म पर बनी है। जिनेवा मोटरशो 2015 में कंपनी ने जिस कांसेप्ट हेक्सा को दिखाया था उसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
18 जनवरी को टाटा लांच करेगी अपनी प्रीमियम SUV HEXA
4 of 5
टाटा मोटर्स
- फोटो : Tata Motors
इसका इंटीरियर काफी आकर्षक हो गया है। आरिया की छाप भले ही इसमें दिखती ही लेकिन अब यह कार जैसा दिखता है। इसमें तीन स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील, नया इंस्ट्रूमेंट बिनेकल, रेक्टैंगुलर एसी वेंट, एकदम नया सेंटर कंसोल और सीटों पर बढिया गुणवत्ता वाला लेदर लगाया गया है।
विज्ञापन
18 जनवरी को टाटा लांच करेगी अपनी प्रीमियम SUV HEXA
5 of 5
टाटा मोटर्स
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स की इस नई एसयूवी में 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। इसका 6 स्पीड गियरबॉक्स पारंपरिक टॉर्क कनवर्टर यूनिट है जो कि उम्मीद की जा रही है कि चलाने में मैनुअल की तुलना में अधिक सपोर्टिव होगी। इसके सेंटर कंसोल पर दिए गए डायल् के सहारे आप इसके टिरेन रिस्पांस सिस्टम का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें ऑटो, कंफर्ट, डायनेमिक और रफ रोड जैसे मोड उपलब्ध हैं। हिल ड्राइविंग में इसका लाभ लिया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।